होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 Day 7: आज भारत को इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद, जानें क्या है शेड्यूल

CWG 2022 Day 7: आज भारत को इन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीद, जानें क्या है शेड्यूल

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games 2022) का 6ठें दिन खत्म होने तक भारत की झोली में 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 18 पदक आ चुके हैं। आज भारतीय एथलीट्स की नजरें इन मेडल्स की संख्या को बढ़ाने पर टीकी होगी। गुरुवार को मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की कमान संभालेंगे। दोनों ही लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जिसमें एम श्रीशंकर शीर्ष पर बने हुए हैं और आज भारत की पदक तालिका में शामिल होने का प्रयास करेंगे। वहीं आज बॉक्सिंग में अमित पंघाल समेत जैस्मीन लैंबोरिया, सागर और रोहित टोकस अपना क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने के लिए मैदान में उतरेंगे, इस मुकाबले में मेडल मिलने की उम्मीद की जा रही है। वहीं स्टार एथलीड हीमा दास पहली बार दौड़ती हुईं नजर आएंगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के 7वें दिन भारतीय खिलाड़ियों का कार्यक्रम कैसा रहने वाला है-

एथलेटिक्स
*सरिता सिंह, मंजू बाला -  क्वालीफाइंग, महिला हैमर थ्रो - दोपहर 2:30 बजे
* हिमा दास - हीट 2, महिलाओं की 200 मीटर- दोपहर 3:03 बजे
* मुरली श्रीशंकर, मोहम्मद अनीस याहिया - फाइनल, पुरुषों की लंबी कूद- देर रात 12:12 बजे (5 अगस्त)

बैडमिंटन
* पीवी सिंधु बनाम फातिमथ नबाहा अब्दुल रज्जाक (एमडीवी) - राउंड ऑफ 32, महिला एकल - दोपहर 3:00 बजे
* किदांबी श्रीकांत बनाम डेनियल वनागलिया (UGA) - राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल - दोपहर 4:00 बजे
* बी सुमीत रेड्डी / अश्विनी पोनप्पा बनाम कैलम हेमिंग / जेसिका पुघ (इंग्लैंड) - राउंड ऑफ 32, मिक्स्ड डबल्स - दोपहर 4:00 बजे
* महूर शहजाद (PAK) बनाम आकर्षी कश्यप - राउंड ऑफ 32, महिला एकल- रात 10:00 बजे
* लक्ष्य सेन बनाम वर्नोन स्मीड (SHN) - राउंड ऑफ 32, पुरुष एकल - रात 11:30 बजे

मुक्केबाज़ी
* अमित पंघाल बनाम लेनन मुलिगन (एससीओ) - क्वार्टर-फ़ाइनल, पुरुषों का फ़्लायवेट - दोपहर 4:45 बजे
* ट्रॉय गार्टन (NZL) बनाम जैस्मीन लैंबोरिया - क्वार्टर-फ़ाइनल, विमेंस लाइटवेट - शाम 6:15 बजे
* केडी इवांस एग्नेस (SEY) बनाम सागर - क्वार्टर-फ़ाइनल, पुरुषों का सुपरहैवीवेट - रात 8:00 बजे
* रोहित टोकस बनाम जेवियर माताफा-इकिनोफो - क्वार्टर-फ़ाइनल, पुरुषों का वेल्टरवेट - देर रात 12:30 बजे (5 अगस्त)

हॉकी
भारत बनाम वेल्स - पुरुष पूल बी- शाम 6:30 बजे
लॉन बॉल

सेक्शन डी
* रॉस डेविस (जेईवाई) बनाम मृदुल बोरगोहेन - पुरुष एकल - दोपहर 4:00 बजे

जिमनास्टिक
बवलीन कौर - क्वालीफाइंग, व्यक्तिगत सब-डिवीजन 1 - दोपहर 4:30 बजे

स्क्वॉश
* सुनयना कुरुविला / अनाहत सिंह बनाम येहेनी कुरुप्पु / सिनाली चैनिथमा (एसआरआई) -  राउंड ऑफ 32, महिला युगल - शाम 5:30 बजे
* वी सेंथिलकुमार / अभय सिंह बनाम लुका रीच / जो चैपमैन (आईवीबी) - राउंड ऑफ 32, पुरुष युगल - शाम 6:00 बजे
* जोशना चिनप्पा / हरिंदर पाल सिंह संधू बनाम डोना लोब्बन बनाम कैमरन पिल्ले (ऑस्ट्रेलिया) - राउंड ऑफ 16, मिक्स्ड डबल्स - शाम 6:00 बजे
* दीपिका पल्लीकल/सौरव घोषाल बनाम एमिली व्हिटलॉक/पीटर क्रीड (वाल) - राउंड ऑफ 16, मिक्स्ड डबल्स - शाम 7:00 बजे
* जोशना चिनप्पा / दीपिका पल्लीकल बनाम टीबीडी - राउंड ऑफ 16, महिला युगल - रात 11:45 बजे

टेबल टेनिस
* सानिल शेट्टी/रीथ टेनिसन बनाम वोंग क्यू शेन/टी ऐ शिन (एमएएस) - राउंड ऑफ 64, मिक्स्ड डबल्स - दोपहर 2:35 बजे
* साथियान ज्ञानशेखरन / मनिका बत्रा बनाम टीबीडी - राउंड ऑफ 32, मिक्स्ड डबल्स - रात 8:30 बजे
* टीबीडी बनाम शरथ कमल/श्रीजा अकुला - राउंड ऑफ 32, मिक्स्ड डबल्स - रात 9:10 बजे
* शार्लेट बार्डस्ले (इंग्लैंड) बनाम रीथ टेनिसन - राउंड ऑफ 32, महिला एकल - रात 10:00 बजे
* श्रीजा अकुला बनाम करेन लिन - राउंड ऑफ़ 32, महिला एकल - रात 10:00 बजे
* चिंग नाम फू (CAN) बनाम मनिका बत्रा - राउंड ऑफ 32, महिला एकल - रात 10:45 बजे
* Iosif Elia/Christos Savva (CYP) बनाम हरमीत देसाई/सानिल शेट्टी - राउंड ऑफ 32, मेन्स डबल्स - रात 11:30 बजे
* जोएल एलेने / जोनाथन वैन लैंग (GUY) बनाम अचंता शरथ कमल / साथियान ज्ञानसेकरन - राउंड ऑफ 32, पुरुष युगल - देर रात 12:10 बजे (5 अगस्त)

यह भी पढ़ें- CWG 2022 day 6: आज रिंग में उतरेंगे बॉक्सर, क्रिकेट और हॉकी में पदक की उम्मीद, जानें पूरा शेड्यूल


संबंधित समाचार