होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CWG 2022 day 6: आज रिंग में उतरेंगे बॉक्सर, क्रिकेट और हॉकी में पदक की उम्मीद, जानें पूरा शेड्यूल

CWG 2022 day 6: आज रिंग में उतरेंगे बॉक्सर, क्रिकेट और हॉकी में पदक की उम्मीद, जानें पूरा शेड्यूल

 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (Commonwealth Games) में भारतीय टीम छठे दिन भी पदक लाने की उम्मीद पर खरी उतरेगी। कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां दिन भारत के लिए बेहद शानदार रहा। भारतीय दल ने इस दिन दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल हासिल किए। भारत का दिन ऐतिहासिक लॉन बॉल गेम (Lawn Ball Game) में गोल्ड मेडल जीतने से शुरू हुआ और बैडमिंटन मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में हार के बाद सिल्वर पर खत्म हुआ। वर्तमान में भारत 13 मेडल के साथ पदक तालिका में छठे नंबर पर है, जिसमें भारोत्तोलन (weight lifting) का अहम योगदान रहा है। आज मुक्केबाजी में भारत से अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद की जा रही है। मुक्केबाजों के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए भी ये करो या मरो वाला मुकाबला होने वाला है। आज टीम बारबाडोस से भिड़ने मैदान में उतरेगी। राष्ट्रमंडल खेलों में छठे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा।

एथलेटिक्स
* मनप्रीत कौर- महिला शॉटपुट फाइनल  (रात 12:35 पर)

मुक्केबाजी (महिला)
* नीतू गंघास- महिला 45 से 48 किलो क्वार्टर फाइनल (दोपहर 4:45 से)
* निकहत जरीन- 48 से 50 किलो क्वार्टर फाइनल (रात 11:15 से)
* लवलीना बोरगोहेन- 66 से 70 किलो क्वार्टर फाइनल (रात 12:45 से)
 
मुक्केबाजी (पुरुष)
* हुसामुद्दीन मोहम्मद - 54 से 57 किलो क्वार्टर फाइनल (5:45 से)
* आशीष कुमार - 75 से 80 किलो क्वार्टर फाइनल (रात दो बजे से)
 
क्रिकेट (महिला)
* भारत बनाम बारबाडोस - महिला टी20

हॉकी
* भारत बनाम कनाडा - महिला पूल ए (दोपहर 3:30 से)
* भारत बनाम कनाडा- पुरुष पूल बी  (शाम 6:30 से)

जूडो 
* तूलिका मान- महिला 78 किलो क्वार्टर फाइनल (दोपहर 2:30 से)
* दीपक देसवाल - पुरुष 100किलो प्री क्वार्टर फाइनल (दोपहर 2:30 से)
 
लॉन बॉल्स 
* मृदुल बोरगोहेन - पुरुष एकल (दोपहर एक और चार बजे)
* भारत बनाम नीयू - महिला युगल (दोपहर एक और चार बजे)
* भारत बनाम कुक आइलैंड्स और इंग्लैंड - पुरुष फोर (शाम 7:30 और रात 10:30 से)
* भारत बनाम नीयू - महिला ट्रिपल (शाम 7:30 से)

यह भी पढ़ें- CWG 2022: हिमाचल के बॉक्सर आशीष चौधरी ने जीता अपना पहला मैच, स्वर्ण की ओर बढ़ा कदम


संबंधित समाचार