होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

लॉकडाउन: कपिल सिब्बल का मोदी सरकार पर वार, कहा- 'एक भारत रामायण देख रहा, दूसरा घर जाने की राह'

लॉकडाउन: कपिल सिब्बल का मोदी सरकार पर वार, कहा- 'एक भारत रामायण देख रहा, दूसरा घर जाने की राह'

 

भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते कहर को देखते हुए लॉकडाउन लागू किया गया है। 14 अप्रैल तक  लॉकडाउन के दौरान लोगों को घरों में रहने को कहा गया है, लेकिन इसके बावजूद भी दिहाड़ी मजदूरों को कई तरह की परेशानियां आ रही थी जिसके चलते वह पलायन करने पर मजबूर हुए। ऐसे में वह प्रधानमंत्री समेत राज्य सरकारों की स्थान परिवर्तन की अपील को न मानते हुए अपने घरों के लिए पैदल ही रवाना हो गए।

इस मामले पर अब कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। ट्विटर पर सिब्बल ने भारत की दो तस्वीरों को पेश किया और मौजूदा हालात को बयान किया है। कपिल सिब्बल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘दो भारत हैं। एक जो घर पर है- योग कर रहा है, रामायण देख रहा है और अंताक्षरी खेल रहा है। जबकि दूसरा भारत घर पहुंचने की कोशिश कर रहा है। जो कि बिना खाने के है, बिना शेल्टर के है और बिना किसी सहायता के है।'

बता दें कि कपिल सिब्बल से पहले पी चिदंबरम, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं ने भी इस मामले पर मोदी सरकार पर हमला बोला था।

यह भी पढ़ें- देश भर में कम हुए गैस सिलेंडर के दाम, जानें नए रेट


संबंधित समाचार