होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में 39,742 नए केस, 535 लोगों की मौत

Corona Virus: देश में पिछले 24 घंटों में 39,742 नए केस, 535 लोगों की मौत

 

भारत में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। देश में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के 39000 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं और 500 से अधिक लोगों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 39,742 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,13,71,901 हो गयी है। वहीं एक दिन में 535 लोगों की मौत के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 4,20,551 हो गई है।

जबकि, एक दिन में 39,972 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। इसी के साथ कोविड-19 संक्रमण को मात देने वाले लोगों की संख्या 3,05,43,138 हो गई है। अब देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 4,08,212 रह गई है। वहीं देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.36 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.31 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी रेट लगातार 34 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस को मात देने के लिए बड़े स्तर पर वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। देश के लोग टीकाकरण अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 51,18,210 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 43,31,50,864 हो गया है।

इसके अलावा आपको बताते चलें कि भारत में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए टेस्टिंग भी तेजी से की जा रही है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,18,756 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 45,62,89,567 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मन की बात: PM मोदी ने ओलंपिक से करगिल तक का किया जिक्र, जानिए संबोधन की बड़ी बातें


संबंधित समाचार