होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Update: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 3,06,064 केस

Corona Update: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, बीते 24 घंटे में दर्ज हुए 3,06,064 केस

 

भारत में कोविड-19 (Covid-19) के दैनिक मामलों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में कुछ कमी दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Health Ministry) के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत (India) में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 3,06,064 नये केस दर्ज किए गए हैं और 439 लोगों की मौत हुई है। वहीं एक दिन में 2,43,495 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात दी है। इसी के साथ कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 3,68,04,145 हो गई है।



साथ ही आपको बता दें कि जिस तेजी के साथ देश में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे हैं, उसी तेजी से एक्टिव केसों में भी इजाफा हो रहा है। देश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 22,49,335 हो गई है। इन सभी का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज जारी है। अगर देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की बात की जाए तो, एक दिन 439 लोगों की मौत बाद ये आंकड़ा 4,89,848 हो गया है।

बता दें कि देश में कोरोना से जंग जीतने के लिए बड़े पैमाने पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक देश में 1,62,26,07,516 लोगों को कोरोना वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक, भारत में कल यानी रविवार तक कोरोना वायरस के लिए 14,74,753 सैंपल टेस्ट किए गए हैं। कल तक कुल 71,69,95,333 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें- गणतंत्र दिवस पर दिल्ली पुलिस का हाई अलर्ट, 20 हजार से ज्यादा फोर्स को किया गया तैनात


संबंधित समाचार