होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 84 हजार 332 नए मामले, मरने वालों की संख्या 4 हजार के पार

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 84 हजार 332 नए मामले, मरने वालों की संख्या 4 हजार के पार

 

देश में पिछले 24 घंटों में 84 हजार 332 लोगों की कोरोना पॉजिटिव आए है। इसके साथ ही 4 हजार 2 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। वही,पिछले 24 घंटे में 1 लाख 21 हजार 311 लोगों ने कोरोना को मात दी। नए कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 71 दिनों में सबसे कम है।

इसके साथ ही देश में अबतक कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2 करोड़ 93 लाथ 59 हजार 155 हो गई है। वहीं, अब तक 3 लाख 67 हजार 81 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। देश में पिछले 24 घंटों में 1 लाख 21 हजार 311 लोगों कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज हुए अब तक कुल डिस्चार्ज की संख्या 2 कोरोड़ 79 लाख 11 हजार 384 हो गए है। बता दें अब देश में सक्रिय मामलो की संख्या 10 लाख 80 हजार 690 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 34 लाख 33 हजार 763 कोरोना वैक्सीन लगाई गई है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 24 करोड़ 96 लाख 304 हुआ है।  

 इसके साथ ही दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 238 नए मामले और 24 मौतें दर्ज की गई है। वहीं,दिल्ली में कुल मामले 14 लाख 30 हजार 671 हो गए है। दिल्ली में अब तक कोरोना वायरस से 24 हजार 772 लोगों ने अपनी जान गवाई है। पिछले 24 घंटों में 504 डिस्टार्ज हुए है इसके साथ ही दिल्ली में कुल रिकवरी 14 लाख हजार 977 हो गई है।

यह भी पढ़ें- Delhi: अब सड़कों पर तय रफ्तार से ही दौड़ सकेंगे वाहन, जारी हुई नई गाइडलाइंस


संबंधित समाचार