होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Budget 2022: बजट सत्र पर मंडराया कोरोना संकट, संसद के 700 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित

Budget 2022: बजट सत्र पर मंडराया कोरोना संकट, संसद के 700 से ज्यादा कर्मचारी संक्रमित

 

31 जनवरी से दो चरणों में शुरू होने वाले बजट सत्र (Budget Session) पर संकट के बादल छाने लगे हैं। दरअसल, कोरोना की तीसरी लहर (Third Wave) के बीच होने जा रहे इस बजट सत्र से पहले संसद के 700 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चार जनवरी तक संसद परिसर के 718 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें अकेले 204 कर्मचारी तो राज्यसभा सचिवालय के हैं। बाकी बचे कर्मचारी भी संसद से ही जुड़े हुए हैं। इस बीच विशेषज्ञों का कहना है कि अगर संसद सत्र शुरू होगा, तो कोरोना की तीसरी लहर अपने पीक पर होगी। ऐसे में बजट सत्र के दौरान संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा बताया जा रहा है।

2020 की तरह लग सकते हैं प्रतिबंध
ओमिक्रॉन (Omicron) और कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच होने जा रहे बजट सत्र का हाल भी मानसून सत्र, 2020 की तरह हो सकता है। सितंबर, 2020 में आयोजित मानसून सत्र (Monsoon Session) में सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल (Covid-19 Protocol) लागू किया गया था। दिन के पहले भाग में राज्यसभा और दूसरे भाग में लोकसभा की बैठक आयोजित की जा रही थी। इसके बाद अगले बजट सत्र, मानसून सत्र और शीतकालीन सत्र अपने पूर्व निर्धारित समय अनुसार आयोजित हुए। हालांकि, इस दौरान भी शारीरिक दूरी जैसे नियमों का पालन किया गया था। इस बार आयोजित होने जा रहे बजट सत्र पर भी एक बार फिर से सख्त कोविड-19 प्रोटोकॉल लागू हो सकता है।

बजट सत्र की हो चुका है ऐलान
वहीं, शुक्रवार को बढ़ते संक्रमण के बीच लोकसभा सचिवालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में बजट सत्र की घोषणा कर दी गई है। लोकसभा का आठवां सत्र 31 जनवरी 2022 से शुरू होगा। इसके आठ अप्रैल को संपन्न होने की संभावना जताई जा रही है। विज्ञप्ति में कहा गया कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (President Ramnath Kovind) संसद के दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को एक साथ 31 जनवरी की सुबह संबोधित करेंगे। इसके अगले दिन यानी एक फरवरी 2022 को  केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया जाएगा। स्थायी समितियों को मंत्रालयों व विभागों की मांगों पर विचार करने और अपनी रिपोर्ट तैयार करने का समय देने के लिए सदन 11 फरवरी को स्थगित कर दी जाएगी और 14 मार्च को फिर आयोजित होगा।

यह भी पढ़ें- इस मकर संक्रांति पर मात्र 634 रुपये में घर लाएं घरेलू एलपीजी सिलेंडर


संबंधित समाचार