होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

यमुनानगर में कंस्ट्रक्शन मशीन ने लेबर को मारी टक्कर, मौत

यमुनानगर में कंस्ट्रक्शन मशीन ने लेबर को मारी टक्कर, मौत

 

यमुनानगर में यूपी और हरियाणा को जोड़ने वाले ओवरब्रिज पर काम करते समय कंस्ट्रक्शन मशीन की चपेट में आने से एक लेबर की मौत हो गई। जिले की सीमा पर स्थित यमुना नदी के नगली घाट पर कार्य चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया और आरोपित कंस्ट्रक्शन मशीन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पंजाब के जिला जालंधर निवासी हरमिंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने नदी पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के लिए लेबर का ठेका लिया हुआ है। दोपहर के समय वह और उसका लेबर कर्मचारी पंजाब के गांव पद्धी मटवाली निवासी 42 वर्षीय धर्मपाल यमुना ब्रिज से काम खत्म करके अपने कमरे पर लौट रहे थे। इस दौरान वह अभी निर्माणाधीन यमुना ब्रिज से थोड़ी दूरी पर ही पहुंचे थे कि सामने से आ रही कंस्ट्रक्शन मशीन ने लेबर कर्मचारी धर्मपाल को टक्कर मार दी। 

हादसे के बाद आरोपित कंस्ट्रक्शन मशीन चालक मौके से भाग गया। गंभीर हालत में धर्मपाल को अस्पताल ले जाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मशीन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में हरियाणा-पंजाब के किसान हुए शामिल, इन मुद्दों पर हुई चर्चा


संबंधित समाचार