होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

इलाज के लिए विदेश रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल भी गए साथ

इलाज के लिए विदेश रवाना हुईं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल भी गए साथ

 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल चेकउप के लिए शनिवार को विदेश रवाना हुईं और उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। यह जानकारी पार्टी महासचिव एवं मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दी। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए आज विदेश गई हैं। यह चिकित्सा जांच महामारी के कारण टल गई थी। उनके साथ राहुल गांधी भी गए हैं। इस मौके पर हम उनकी अच्छी कामना के लिए धन्यवाद देते हैं।'' 

बता दें कि चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई सोनिया गांधी और उनके साथ राहुल गांधी सोमवार से शुरू हो रहे मॉनसून सत्र के पहले चरम में शामिल नहीं होंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया।

यह भी पढ़ें- कोरोना को लेकर PM मोदी ने देशवासियों को चेताया, बोले- 'जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं'


संबंधित समाचार