होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर सोनिया-राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 

New Delhi:राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर पूरा गांधी परिवार दिल्ली के वीर भूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचा। कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष और पार्टी संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणूगोपाल व अन्य नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आज ही के दिन 21 मई, को तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ़ तमिल ईलम (एलएलटीई) द्वारा भारत के सबसे कम उम्र के प्रधान मंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी।

 

वहीं राहुल गांधी ने ट्विटर पर अपने पिता का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने कहा, पापा, आप हमेशा मेरे साथ हैं, प्रेरणा में और मेरी यादों में।

 


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए कहा, 'भारत पुराना देश है, लेकिन युवा राष्ट्र है, मैं भारत का सपना देखता हूं मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और दुनिया के राष्ट्रों की अग्रिम पंक्ति में व मानव जाति की सेवा में। राजीव गांधी के शब्द हम सभी के मन में गूंजते रहते हैं। 21वीं सदी का भारत अपनी कई उपलब्धियों का श्रेय इस दूरदर्शी नेता को देता है, जिन्होंने न केवल देश को प्रगति और आधुनिकीकरण की ओर अग्रसर किया, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष लोकाचार की जड़ों को भी मजबूत किया।

 

पार्टी ने कहा, उनकी पुण्यतिथि पर, हम राजीव जी को याद करते हैं, जिन्होंने भारत के सच्चे चरित्र - एकजुटता और सहिष्णुता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया और अंतत: इस सपने के लिए अपनी जान दे दी।

 

आत्मघाती बम धमाके में हुई हत्या
भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 21 मई 1991 को एक आतंकी हमले में हत्या कर दी गई थी। दक्षिण भारत के तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव का प्रचार करने के दौरान राजीव गांधी के पास एक महिला फूलों का हार लेकर पहुंची थी, जिसने राजीव के करीब जाकर खुद को बम से उड़ा दिया था। धमाके में राजीव और हमलावर धनु समेत 16 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि 45 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पता हो कि वह दूसरे भारतीय प्रधान मंत्री बने जिन्होंने सेवा करते हुए अपनी जान गंवाई। उनकी मां इंदिरा गांधी की भी हत्या हुई थी, जो पहली पीएम थीं। 31 अक्टूबर 1984 को उनके अंगरक्षकों ने उनकी हत्या कर दी थी।

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी
राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल में श्रीलंका में शांति सेना भेजी थी, जिससे तमिल विद्रोही संगठन लिट्टे (लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम) उनसे नाराज चल रहा था। जिसके बाद 1991 में चेन्नई के पास श्रीपेरम्बदूर में लिट्टे ने राजीव पर आत्मघाती हमला करवाया। 1984 में इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। राजीव जब प्रधानमंत्री बने, तब उनकी उम्र महज 40 साल थी। वे देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त, 1944 को हुआ था और उन्होंने चार बार उत्तर प्रदेश के अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।


 


संबंधित समाचार