होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दुष्यंत चौटाला बोले- किसानों के हित में है कृषि कानून, कांग्रेस कर रही राजनीति

दुष्यंत चौटाला बोले- किसानों के हित में है कृषि कानून, कांग्रेस कर रही राजनीति

 

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह कृषि सुधार कानूनों पर भोले-भाले किसानों को गुमराह कर रही है लेकिन वह जानते हैं कि प्रदेश के किसान जागरुक हैं और वे बहकावे में आने वाले नहीं हैं। दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'किसान यह भलीभांति जानता है कि उनके हित किनके हाथों में सुरक्षित है। केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने किसानों के हित में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और किसानों की आय दुगुनी करने के लिए गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।'

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस ने किसानों को खुशहाल बनाने तथा उनकी आमदनी बढ़ाने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं जबकि केंद्र की मौजूदा सरकार ने केवल किसानों के हित में क्रांतिकारी निर्णय लिए बल्कि अब तक का रिकार्ड मुआवजा राशि भी किसानों को दी है। आपको बता दें कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेता कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे है। यही नहीं इस कानून के खिलाफ राहुल गांधी ट्रेक्टर रैली भी कर रहे है। ऐसे में आज यानि मंगलवार को वह हरियाणा दौरे पर है। माना जा रहा है कि वह इस दौरान राज्य सरकार पर जोरदार हमला बोल सकते है।  

यह भी पढ़ें- कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली: राहुल गांधी की हरियाणा यात्रा घटाई गई, अब एक दिन का होगा दौरा


संबंधित समाचार