होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अमित शाह के साथ CM योगी का प्रस्तावित दौरा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे गृहमंत्री

अमित शाह के साथ CM योगी का प्रस्तावित दौरा, श्रीबांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करेंगे गृहमंत्री

 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण में मथुरा जनपद में मतदान होने है। जिसके लिए भाजपा ने प्रचार करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा ने घर-घर जाकर जनसंपर्क करने का अभियान चलाया है। चुनाव में धार देने के लिए गुरुवार को ब्रज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।

इस सिलसिले में अमित शाह 27 जनवरी को वृंदावन और मथुरा का दौरा कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक शाह गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे वृंदावन पहुंचेंगे। इसके बाद संभवत: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे। इतना ही नहीं मंदिर के आसपास बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट भी मांगेंगे।

वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद शाह मथुरा के जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन की सूचना पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने मथुरा में तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं, यह भी बताया जा रहा है कि अमित शाह के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी वृंदावन पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Republic Day 2022: CM योगी ने विधान भवन के सामने फहराया तिरंगा, गणतंत्र की शुभकामनाएं


संबंधित समाचार