होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

International Yoga Day 2026: झांसी दुर्ग में CM योगी ने किया योगाभ्यास, दिया ये संदेश

International Yoga Day 2026: झांसी दुर्ग में CM योगी ने किया योगाभ्यास, दिया ये संदेश

 

International Yoga Day 2026: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह आसमान पर छाए हल्कों बादलों व बहती ठंडी हवा के बीच दुर्ग की तलहटी से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी के आम नागरिकों, महिलाओं व बच्चों के साथ मिलकर लगभग 45 मिनट तक योग किया। इसके पहले उन्होंने उत्तर प्रदेश व बुंदेलखंंड की जनता को स्वस्थ रहने का सन्देश देते हुए कहा कि योग को अपनी जीवन शैली में अपनाएं। इस दौरान पीएम नरेन्द्र मोदी का कोलकता से लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।

झांसी दुर्ग की तलहटी में कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि शिव परम्परा से प्रारम्भ हुए योग को ऋषि-मुनियों ने पूरे दुनिया में फैलाया। बाद में पीएम नरेन्द्र मोदी ने भारत की विरासत व परम्परा को वैश्विक मान्यता दिलाकर गौरव के साथ आगे बढ़ने तथा विकसित भारती की संकल्पना का विजन दिया। आज पूरे देश के साथ दुनिया के 200 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है।

झांसी की धरती से दिया योग अपनाकर स्वस्थ जीवन का संदेश

सीएम ने कहा, इस बार ‘योग फॉर हेल्दी एजिंग’ थीम के साथ स्वस्थ आयु के लिए योग के महत्व को बताया जा रहा है। स्वस्थ शरीर के माध्यम से ही जीवन के चारों पुरुषार्थ पूर्ण कर सकते हैं। सूर्य जीवन्तता का प्रमाण है और सूर्य के सानिध्य से तेज व क्षमता का विकास होता है। योग से तपे शरीर में न तो बीमारी आती है और न बुढ़ापा।

आम नागिरकों के साथ बैठकर 45 मिनट तक लगातार योग करते रहे सीएम

इस दौरान विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह, सांसद अनुराग शर्मा, विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, विधायक मऊरानीपुर डॉ. रश्मि आर्या, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, शिक्षक विधायक डॉ. बाबूलाल तिवारी, मण्डलायुक्त बिमल कुमार दुबे, जिलाधिकारी गौरांग राठी व नगर आयुक्त आकांक्षा राना आदि ने योग किए।

आम लोगों में उत्साह, बादलों ने दी राहत

सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ योग करने के लिए यहां आम लोगों में जबर्दस्त उत्साह रहा। सुरक्षा व व्यवस्था में लगे लोगों के लिए 4 बजे पहुंचने का प्रोटॉकाल था, लेकिन आम लोग भी 4.30 बजे से सामाजिक, व्यापारिक संगठनों व शिक्षा जगत से जुड़े महिला व पुरुषों के साथ आम नागरिक भी पहुंचने लगे।

सीएम योगी लगभग 6.15 बजे योग उत्सव स्थल पहुंचे, लेकिन उसके एक घंंटे पहले ही पूरा किला परिसर मैदान भर गया। आयुष व अन्य विभागों ने सफेद टी-शर्ट के साथ योग आसन के लिए नेट भी उपलब्ध कराए। सीएम लगभग दो घंटे तक किले के मैदान में रहे।


संबंधित समाचार