होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

CM Yogi ने किया सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का उद्घाटन, बोले- गोरखपुर बदल रहा है

CM Yogi ने किया सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का उद्घाटन, बोले- गोरखपुर बदल रहा है

 

Gorakhpur News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीनियर सिटीजन डे केयर सेंटर का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की शहर में कूड़े का ढेर नहीं दिखना चाहिए। सड़कों पर निराश्रित पशु नहीं दिखने चाहिए। रविकिशन तैयार हैं कि उनके घर के नीचे जगह है सभी कुत्तों को वहां रख दिया जाए। मुख्यमंत्री द्वारा विनोद करने पर सांसद रवि किशन मुस्कुराते हुए नजर आए। 

जनता की सुविधाओं को हम कितना सरल कर सकें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा की लोकतंत्र की पहली शर्त है की संवाद के साथ  ईज ऑफ डूइंग बिजनेस और ईज ऑफ लिविंग की। जनता की सुविधाओं को हम कितना सरल कर सकें। उनकी सुनवाई हो सके। थोड़ा सा प्रयास हम करेंगे तो जनसुनवाई से इसे और बेहतर किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने सेवा केंद्र के विषय में बताते हुए कहा की  नगरीय सेवा केंद्र में नगर निगम की सभी सेवाएं मिलेंगी। 16 वार्ड के नागरिकों को नगर निगम जाने की जरूरत नहीं होगी। 

सांसद रविकिशन ने कहा 

सांसद रविकिशन ने कहा कि ब्रह्मोस जिसने पाकिस्तान के एफ 16 को मार गिराया वो अब यूपी में तैयार होगा। ये कांच वाली बिल्डिंग जो शीशमहल मशहूर हो गया है वो नहीं है। इसमें ऐसा लगेगा कोई फिल्म की शूटिंग में आ गए हैं। ये कैफेटेरिया अपने कहीं नहीं देखा होगा। 16 वार्ड का एक ही जगह काम हो जाएगा। सीनियर सिटीजन को भी फाइव स्टार होटल की सुविधाएं मिलेंगी। ब्रह्मोस भी बना रहे और ऐसी स्मार्ट बिल्डिंग भी बना रहे। बड़ा बड़ा काम करके भी सीएम आराम से रहते हैं। 


संबंधित समाचार