होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चीन ने एक बार फिर की घुसपैठ की कोशिश, ताइवान की समुद्री सीमा में दाखिल हुए चीनी फाइटर जेट

चीन ने एक बार फिर की घुसपैठ की कोशिश, ताइवान की समुद्री सीमा में दाखिल हुए चीनी फाइटर जेट

 

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार की सुबह करीब 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर में 19 चीनी सैन्य विमानों और सात नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार 19 चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) विमानों में से 12 ने ताइवान स्ट्रेट मध्य रेखा को पार किया। ताइवान न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, चीन की कार्रवाई के बाद, ताइवान ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए विमान और नौसैनिक जहाज भेजे और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की।

जानकारी के अनुसार सिर्फ फरवरी के महीने में ताइवान ने इस इलाके में करीब 253 सेना के हवाई जहाज और करीब 150 से ज्यादा समुद्री जहाजों को देखा गया है। वहीं सिंतबर 2020 से चीन ने इस पूरे इलाके में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है।

ये भी पढ़ें-  मंत्री पद न मिलने से नाराज राजभर बोले- राजपाठ नहीं मिला तो इस वर्ष होली का पर्व नहीं मनाऊंगा


संबंधित समाचार