होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

China: Corona की फिर एंट्री, कई जगह Lockdown, स्कूल-कॉलेज बंद-फ्लाइटें भी रद्द

China: Corona की फिर एंट्री, कई जगह Lockdown, स्कूल-कॉलेज बंद-फ्लाइटें भी रद्द

 

जिस देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) ने जन्म लिया था। उसी देश में एक बार फिर लॉकडाउन (Lockdown) लगा दिया गया है। चीन में अक्टूबर महीने में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जिसके बाद चीन सरकार (China Govt) अलर्ट हो गई है। चीन सरकार ने पहले हुई कोरोना तबाही से सबब लेते हुए इस बार मामले अधिक होने से पहले ही कोरोना की रोकधाम के लिए सख्त नियम जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने स्कूल-कॉलेजों से लेकर कई जगहों को बंद कर दिया है। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के उत्तर और उत्तर पश्चिमी शहरों में कोरोना वायरस का आंतक अधिक देखने को मिल रहा है। जिसका जिम्मेदार हाल ही में हुई कुछ यात्रियों को माना जा रहा है। फिलहाल, प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए मास टेस्टिंग की शुरूआत कर दी है। इसके साथ की जहां-जहां वायरस फैल रहा है। वहां लॉकडाउन लगाया जा रहा है। और पर्यटन स्थलों को भी बंद कर दिया गया है। 

जिन शहरों में कोरोना के मामले तेजी से देखने को मिले हैं वहां पर सरकार ने सख्ती दिखाते हुए टूरिस्ट प्लेस, मनोरंजन स्थलों, स्कूल-कॉलेजों और कई बड़ी मार्किटों को बंद कर दिया गया है और कुछ इलाकों में लॉकडाउन भी लगा दिया है। उड़ानें रद्द की जा रही हैं। 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस जिस देश में जन्मा उस देश में एक बार फिर वायरस अपने पैर पसारने लगा है। पहले ही कोरोना के चलते दुनियाभर में भारी नुकसान हुआ है। लोखों लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में अगर फिर कोरोना दस्तक देता है। तो कई देशों के लिए बहुत ही घातक हो सकता है।  

यह भी पढ़ें- Bangladesh: दुर्गा पुजा हिंसा के बाद जलाए 20 हिंदूओं के घर, 66 घरों में तोड़फोड़ - रिपोर्ट


संबंधित समाचार