होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चीन ने फिर बढ़ाई दुनियाभर की चिंता, रूस में कोरोना से 24 घंटे में 1,075 लोगों की मौत

चीन ने फिर बढ़ाई दुनियाभर की चिंता, रूस में कोरोना से 24 घंटे में 1,075 लोगों की मौत

 

चीन और रूस (China And Russia) ने दुनियाभर के देशों की चिंताएं फिर से बढ़ा दी है। चीन और रूस में कोरोना वायरस फिर से पैर पसारने लगा है। दरअसल, चीन में शनिवार को कोरोना वायरस के कुल 38 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, रूस में भी बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 37,678 नए मामले आए हैं। जबकि शनिवार को रूस में वायरस से 1,075 लोगों की मौत हुई जो महामारी के दौरान एक दिन की सर्वाधिक संख्या है।

संक्रमण के मामलों में वृद्धि के पीछे बताया जा रहा है कि शंघाई के रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति हैं, जो शियान समेत कई शहरों में गए और कोविड-19 से पीड़ित पाए गए। इसके बाद अधिकारी इस दंपति के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के काम में जुट गए। तीन दिन के भीतर उनके करीबी संपर्क में आए सैकड़ों लोगों का पता लगाया गया और उनके साथ यात्रा करने वाले पांच लोग भी बाद में संक्रमित पाए गए। 

हांगकांग के साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की खबर के मुताबिक इस दौरान अनेक शहरों में बड़े पैमाने पर जांच की गई और जहां-जहां संक्रमित लोग गए थे, उन्हें बंद कर दिया गया। वहीं, रूस में भी शनिवार को कोरोना वायरस से 1,075 लोगों की मौत हुई जो महामारी के दौरान एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। सरकार के कोरोना वायरस की टास्क फोर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 37,678 नए मामले आए। 

बता दें, रूस के 146 मिलियन लोगों में से केवल एक-तिहाई लोगों को ही कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। रूस में कोविड-19 की खराब होती स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 30 अक्टूबर से सात नवंबर तक छुट्टी घोषित की है। रूस में शनिवार को हुई 1,075 लोगों की मौत के साथ महामारी से देश में जान गंवाने वालों की कुल संख्या 2,229, 582 हो गई है, जो यूरोप में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें- China: Corona की फिर एंट्री, कई जगह Lockdown, स्कूल-कॉलेज बंद-फ्लाइटें भी रद्द


संबंधित समाचार