होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

चन्नी दुनिया के पहले CM हैं जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं, केजरीवाल का तंज

चन्नी दुनिया के पहले CM हैं जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं, केजरीवाल का तंज

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों पंजाब में जमकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को उन्होंने जालंधर में तिरंगा यात्रा निकाली और गुरुवार को मुख्यमंत्री पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चन्नी दुनिया के इतिहास में ऐसे पहले सीएम होंगे, जो बाथरूम में भी लोगों से मिलते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं टीवी में चन्नी साहब का इंटरव्यू सुन रहा था, इंटरव्यू में कहते हैं कि मैं 24 घंटे जनता से मिलता रहता हूं। मेरे ड्राइंग रूम, बरांदे में लोग बैठे रहते हैं, बाथरूम में जाता हूं वहां मेरे साथ लोग आते हैं और मैं वहां भी लोगों से मिलता रहता हूं।' 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दुनिया के इतिहास में ऐसा पहला CM होगा जो बाथरूम में भी लोगों से मिलता रहता है। यही नहीं टीवी वाले ने उनसे पूछा कि एनआरआई का क्या हाल है तो उन्होंने कहा कि बहुत अच्छी स्थिति है। मैं तो खुद ही एनआरआई हूं। पहले गांव में रहता था और अब मैं शहर आ गया हूं। इसलिए पिंड वाले मुझे एनआरआई कहते हैं।'  

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल काफी वक्त दे रहे हैं और माना जा रहा है कि इस बार वह कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bharatpur: जज और दो क्लर्क ने किया मासूम से दुष्कर्म, चार्जशीट दायर


संबंधित समाचार