होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे, EC आयोग का एलान

3 लोकसभा और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होंगे, EC आयोग का एलान

 

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, देश में 3 लोकसभा क्षेत्रों और 30 विधानसभा सीटों पर 30 अक्टूबर को उपचुनाव होगा। जबकि इन निर्वाचन क्षेत्रों में 2 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

निर्वाचन आयोग ने बयान जारी कर कहा है कि आयोग ने कोरोना वायरस महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है। और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए 3 संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है।

उपचुनाव का पूरा शेड्यूल

चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2021 को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की जाएगी। जबकि नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। वहीं 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की छंटनी होगी और 13 अक्टूबर को नामांकन वापसी होगी। इसके बाद 30 अक्टूबर वोटिंग होगी और 2 नवंबर 2021 को वोटों की गिनती होगी।

आयोग के अनुसार आंध्र प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, तेलंगाना में विधानसभा सीटों पर उपचनाव होना है। और केंद्र शासित प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन व दीव प्रदेशों में लोकसभा की सीटों पर उपचुनाव होना है। इन राज्यों में उपचुनाव 30 अक्टूबर को होंगे और 2 नवंबर को चुनाव के नतीजे घोषित होंगे।

किस राज्य में कितनी विधानसभा सीटों पर चुनाव?

-   आंध्र प्रदेश- एक सीट

-   असम- पांच सीट

-   बिहार- दो सीट

-   हरियाणा- एक सीट

-   हिमाचल प्रदेश- तीन सीट

-   कर्नाटक- दो सीट

-   मध्य प्रदेश- तीन सीट

-   महराष्ट्र- एक सीट

-   मेघालय- तीन सीट

-   मिजोरम- एक सीट

-   नगालैंड- एक  सीट

-   राजस्थान- दो सीट

-   तेलंगाना- एक सीट

-   पश्चिम बंगाल- चार सीट

यह भी पढ़ें- भगत सिंह के साहसी बलिदान ने लोगों में देशभक्ति की चिंगारी जलाई: PM मोदी


संबंधित समाचार