होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

By Election Results 2022: लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित

By Election Results 2022: लोकसभा की 3 और विधानसभा की 7 सीटों पर उपचुनाव के नतीजे घोषित

 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) एवं पांच अन्य राज्यों की तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By Election) के लिए 23 जून को हुए मतदान के लिए आज मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। इस उपचुनाव में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा (Manik Saha) समेत अन्य लोगों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा हुआ है। मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। सबसे पहले डाक के जरिए किए गए मतों की गिनती शुरू हुई। इसके बाद ईवीएम को खोला गया। मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद किया गया है। आपको बता दें कि त्रिपुरा में चार सीटें हैं, जहां उपचुनाव के लिए वोट डाले गए हैं। इन सीटों में अगरतला, जुबराज नगर, सूरमा और टाउन बारदोवाली शामिल है। टाउन बारदोवाली से किस्मत आजमा रहे साहा को मुख्यमंत्री बने रहने के लिए यह चुनाव जीतना काफी जरूरी है। उपचुनाव के नतीजों की पल-पल की जानकारी के लिए जनता टीवी के साथ बने रहें...

लोकसभा की तीन सीटों के नजीते 

- उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मदीवार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' ने जीत दर्ज की है। 
- उत्तर प्रदेश में रामपुर की लोकसभा सीट पर बीजेपी ने अपना कब्जा जमा लिया है। रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी सपा प्रत्याशी आसिम राजा से 42 हजार से भी अधिक वोटों से जीत हासिल की है। 
- पंजाब की संगरूर लोकसभा उपचुनाव में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान जीते।

विधानसभा की सात सीटों के परिणाम 
- दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी जीती। 
- झारखंड की मांडर सीट से कांग्रेस आगे चल रही है। 
- त्रिपुरा की बोरदोलावी टाउन सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने अपना कब्जा जमा लिया है।
- त्रिपुरा की सूरमा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की। 
- त्रिपुरा की जुबाराजनगर सीट पर बीजेपी ने जीत दर्ज की। 
- आंध्र प्रदेश की आत्मकुर सीट पर वाईएसआईर कांग्रेस ने जीत दर्ज की।

03:38 PM- आजम के प्रचार के बावजूद सपा हो गई सफा
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीटों आजमगढ़ और रामपुर में शानदार जीत हासिल कर ली है। एक तरफ उसने समाजवादी पार्टी के गढ़ रहे आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को जीता लिया है तो वहीं दूसरी तरफ आजम के गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में भी ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

02:43 PM- आजमगढ़ में निरहुआ आगे, बीएसपी ने मानी हार
निरहुआ को अब तक 2.79 लाख वोट मिले हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव 2.66 लाख मतों के साथ दूसरे नंबर हैं। बीएसपी प्रत्याशी को 2.33 लाख वोट अब तक मिले हैं। हालांकि, उन्होंने अपनी हार मान ली है।

02:18 PM- आजमगढ़ में भी जीत की तरफ बढ़ी भाजपा, निरहुआ 11 हजार वोट से चल रहे आगे
आजमगढ़ में भारतीय जनता पार्टी बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। अब तक दिनेश लाल निरहुआ को 13 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिल चुकी है। चुनाव आयोग के मुताबिक, बीजेपी को अब तक 252872 और सपा को 241274 मत मिले हैं। वहीं, बीएसपी ने 2 लाख से अधिक वोट लाकर चौंका दिया।

02:10 PM- संगरूर सीट पर आप को मिली हार
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के सिमरनजीत सिंह मान का कहना है कि उन्होंने संगरूर लोकसभा उपचुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा, ''यह हमारी पार्टी के लिए एक बड़ी जीत है। हमने इस उपचुनाव में सभी राष्ट्रीय दलों को हराया है।''

02:08 PM- रामपुर में बीजेपी की शानदार जीत, घनश्याम लोधी चुनाव जीते; संगरूर में हारी AAP
रामपुर में बीजेपी ने शानदार जीत दर्ज की है। भगवा पार्टी ने यहां आजम खान के गढ़ में समाजवादी पार्टी को पटखनी दी है। आपको बता दें कि घनश्याम लोधी को 366457 मत मिले हैं। वहीं, सपा प्रत्याशी असीम रजा को 324782 मत मिले हैं। थोड़ी देर में चुनाव आयोग की तरफ से औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

02:06 PM- आजमगढ़ और रामपुर में अहंकार और गुंडागर्दी की हुई हार: केशव मौर्य

01:29 PM- आजमगढ़ में निरहुआ 5 हजार से अधिक वोटों से आगे
आजमगढ़ उपचुनाव में समाजवादी पार्टी फिलहाल पिछड़ती नजर आ रही है। चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिनेश लाल निरहुआ को अब तक 1.86 लाख वोट मिले हैं। वहीं, धर्मेंद्र यादव को 1.80 लाख मत मिले हैँ।

01:13 PM- आजमगढ़ में कांटे की टक्कर, धर्मेंद्र यादव फिर हुए आगे
आजमगढ़ में भाजपा और सपा के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र फिर आगे हो चुके हैं।

01:06 PM- रामपुर में भाजपा को 17 हजार से अधिक मतों की मार्जिन
रामपुर में भाजपा को बड़ी बढ़त मिली है। घनश्याम लोधी को मिली 17 हजार से अधिक मतों के साथ आगे चल रहे हैं। 

12:56 PM- रामपुर में BJP के घनश्याम लोधी ने बनाई 11000 की बढ़त
रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने लगभग निर्णायक बढ़त बना ली है। आजम खान के गढ़ में भगवा पार्टी के कैंडिडेट को 11 हजार से अधिक मतों की बढ़त मिली है। यहां अब एक लाख से भी कम मतों की गिनती होनी बाकी है।

12:51 PM- त्रिपुरा की 3 सीटों पर भाजपा की जीत, सीएम साहा भी जीते चुनाव
त्रिपुरा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चार में से तीन सीटों पर जीत हासिल की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और भाजपा के नेता माणिक साहा ने टाउन बारदोवाली निर्वाचन क्षेत्र से 6,104 मतों के अंतर से विधानसभा चुनाव जीता। प्रतिष्ठित अगरतला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन ने 3,163 मतों से जीत हासिल की।

12:50 PM- संगरूर में AAP को झटका, लगातार पिछड़ती जा रही आप
पंजाब के संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को झटका लगता दिख रहा है। भगवंत मान के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर अरविंद केजरीवाल की पार्टी लगातार पिछड़की दिख रही है। शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) कैंडिडेट सिमरण सिंह मान को अब तक 2.43 लाख मत मिले हैं। वहीं, आप उम्मीदवार को 2.38 लाख वोट मिले हैं।

12:48 PM- रामपुर में भी बीजेपी का खेला, 6 हजार से आगे
रामपुर में बीजेपी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी करीब 6 हजार से अधिक वोटों से सपा प्रत्याशी मो. असीम रजा से आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, अब तक बीजेपी को यहां 2.78 लाख और सपा को 2.71 लाख वोट मिले हैं।

12:39 PM- आजमगढ़ में BSP को 1.18 लाख वोट मिले
आजमगढ़ में भाजपा कैंडिडेट को 1.48 लाख वोट मिले हैं। वहीं, सपा के खाते में अब तक 1.42 लाख वोट पड़े हैं। दिनेश लाल निरहुआ 6 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। यहां बीएसपी एक्स फैक्टर बनती दिख रही है। अब तक 1.18 लाख मत मिले हैं।

12:28 PM- आजमगढ़ में 6 हजार से अधिक तो रामपुर में 4 हजार से आगे भाजपा
इलेक्शन कमीशन द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में दोनों संसदीय सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। आजमगढ़ में भाजपा के दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) सपा के धर्मेंद्र यादव (Dharmendra Yadav) से 6093 वोट से और रामपुर में भाजपा के घनश्याम लोधी, सपा के मो. आसिम रजा से 4398 वोटों से आगे हैं।

12:25 PM- आजमगढ़ के बाद रामपुर में भी भाजपा उम्मीदवार ने बनाई बढ़त
आजमगढ़ के बाद रामपुर में भी उलटफेर देखने को मिल रहा है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के ताजा आंकड़ों के अनुसाक, यहां पर भाजपा उम्मीदवार घनश्याम सिंह लोधी सपा के मोहम्मद आसिम रजा से 3100 वोटों से आगे हो गए हैं।

12:06 PM- आजमगढ़ में निरहुआ ने धर्मेंद्र यादव को 5 हजार से पछाड़ा
आजमगढ़ की लड़ाई काफी दिलचस्प होती जा रही है। अभी तक निरहुआ को 1.16 लाख वोट मिले हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को 1.1 लाख वोट मिले हैं। 92 हजार मतों के साथ बसपा प्रत्याशी यहां तीसरे नंबर पर हैं।

11:56 AM- राजेंद्र नगर उपचुनाव में AAP सबसे आगे
राजेंद्र नगर उपचुनाव में 9 राउंड के बाद आप के दुर्गेश पाठक 10121 मतों से भाजपा प्रत्याशी से सबसे आगे चल रहे हैं। अभी तक दुर्गेश पाठक को 60.24 और भाजपा के राजेश भाटिया को 36.02 प्रतिशत मत मिले है। 9 राउंड की काउंटिंग के बाद 41788 मतों की गिनती हो चुकी है। वहीं, आप को 25174 और भाजपा को 15054 वोट मिले हैं।

11:53 AM- झारखंड के मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस आगे
कांग्रेस पार्टी तीसरे राउंड की गिनती के बाद आगे चल रही है। यहां अब तक कांग्रेस प्रत्याशी को 12053 और भाजपा को 10905 वोट मिले हैं। वहीं, देवकुमार को 4715 मत मिले हैं।

11:21 AM- राजेंद्र नगर उपचुनाव में AAP की बढ़त जारी
7 राउंड के बाद 
AAP- 17491
BJP- 12467
आप प्रत्याशी ने 5024 वोट की बढ़त बनाई।

11:06 AM- संगरूर उपचुनाव में AAP को बड़ा झटका, अकाली लगातार आगे



10:50 AM- राजेंद्र नगर के तीसरे राउंड में आप की बढ़त जारी
तीसरे राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है। इसमें आप के दुर्गेश पाठक को 9494, बीजेपी के राजेश भाटिया को 8098 और कांग्रेस की प्रेमलता को सिर्फ 369 वोट मिले हैं। अबतक 18214 मतों की गिनती हो चुकी है।

10:42 AM- झारखंड के मांडर उपचुनाव के लिए मतों की गिनती जारी
पहले राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस को 50 वोट से बढ़त मिली है।

पहले राउंड की गिनती के बाद उम्मीदवारों की स्थिति-

1. गंगोत्री कुजूर- BJP -3940 वोट

2. शिल्पी नेहा तिर्की- INC -3990वोट

3. सुभाष मुण्डा- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट)-379वोट

4. दिनेश उराँव-नवोदय जनतांत्रिक पार्टी-59वोट

5. रेखा कुमारी- Shivsena -28वोट

6. शिवचरण लोहार- कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया-16वोट

7. अगनी तिर्की-निर्दलीय-90वोट

8. अशोक उराँव-निर्दलीय-16वोट

9. आनन्द पॉल तिर्की- निर्दलीय-17वोट

10. जोहन तिर्की-निर्दलीय-30वोट

11. देव कुमार धान-निर्दलीय-1585वोट

12. निरोज उराँव-निर्दलीय-43वोट

13. मार्शल बारला-निर्दलीय-57वोट

14. सुशील उराँव-निर्दलीय-90 वोट

नोटा-107 वोट

10:28 AM- आजमगढ़ में BJP 3000 और रामपुर में सपा 10 हजार मतों से आगे
शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगातार बढ़त मिलती हुई दिख रही है। दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ 3000 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, रामपुर में आसिम राजा भी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

10:00 AM- आजमगढ़ में निरहुआ और रामपुर में सपा कैंडिडेट आगे
आजमगढ़ और रामपुर में वोटों की गिनती जारी है। आजमगढ़ में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव ऊर्फ निरहुआ 647 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, रामपुर में सपा प्रत्याशी 6000 मतों से आगे चल रहे हैं।

09:44 AM- रामपुर में भी भाजपा को बढ़त, शुरुआती रुझानों में आगे
रामपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। शुरुआती रुझानों में करीब 500 वोट से आगे चल रही है।

09:02 AM- संगरूर में भी मतों की गिनती जारी
पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए रविवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना शुरू हुई। संगरूर में 23 जून को हुए मतदान में 45.30 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। फरवरी में हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान के विधायक चुने जाने और लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी है।

08:05 AM- मतों की गिनती शुरू, कुछ ही देर में आएगा पहला रुझान
लोकसभा की तीन और विधानसभा की सात सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में पहला रुझान आ जाएगा।

07:56 AM- कुछ ही देर में शुरू हो जाएगी मतों की गिनती
तीन लोकसभा और सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए आज मतगणना होनी है। कुछ ही देर में यानी आठ बजे से मतों की गिनती शुरू हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच फडणवीस ने शिंदे से की मुलाकात


संबंधित समाचार