होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

MCD का बुलडोजर एक्शन जारी, शाहीन बाग के बाद आज मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की बारी

MCD का बुलडोजर एक्शन जारी, शाहीन बाग के बाद आज मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी की बारी

 

अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। अतिक्रमण पर कार्रवाई के लिए निगम का बुलडोजर जहांगीरपुरी से शुरू हुआ। जिसके बाद से ही निगम एक्शन के मूड में है। निगम का बुलडोजर सोमवार को शाहीन बाग में पहुंचा और फिर मंगलवार को मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी तक जा पहुंचा। सोमवार को शाहीन बाग में कार्रवाई करने के लिए MCD बुलडोजर पहुंचा लेकिन लोगों के भारी विरोध के कारण कार्रवाई नहीं कर पाया।

शाहीन बाग की घटना से सबक लेते हुए निगम ने मंगलवार को पहले से ही पूरी तैयारी कर ली थी। किसी भी तरह से लोगों की भीड़ जमा नहीं हो और कार्रवाई करने में कोई रुकावट नहीं आए। मंगोलपुरी और न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी दोनों ही जगहों पर स्थानीय लोगों के संभावित विरोध को काबू करने के लिए भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि मंगलवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा दिल्ली के मंगोलपुरी में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम भी किए गए है। नगर निगम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही मौके पर आम आदमी पार्टी (आप) के स्थानीय विधायक मुकेश अहलावत पहुंच गए और कार्रवाई को रोकने की कोशिश की, उन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

वहीं, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। दक्षिण दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र के कई हिस्सों में 4 मई से 13 मई तक अतिक्रमण अभियान का पहला चरण चलाएगी है। इसके लिए दिल्ली पुलिस और मिलिट्री फोर्स की मदद से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

आपको बता दें कि, दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के द्वारा सोमवार को शाहीन बाग में अतिक्रमण पर कार्रवाई करने के लिए बुलडोजर के पहुंचते ही महिलाओं सहित सैकड़ों स्थानीय लोगों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया था। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कार्रवाई रोकने की मांग की। इसके साथ कुछ महिलाएं बुलडोजर के सामने आकर खड़ी हो गई थीं। जिसके कारण ही अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को नहीं हटाया जा सका और निगम का बुलडोजर बिना चले ही वापस लौट गया था। 

यह भी पढ़ें- आसनी के 24 घंटे में कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना- IMD


संबंधित समाचार