Parliament Budget Session: संसद के बजट सत्र का आज चौथा दिन है. आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा की जा रही है। इस दौरान सदन में सांसद सर्बानंद सोनोवाल ने प्रस्ताव सदन में रखा. कुल मिलाकर धन्यवाद प्रस्ताव पर 18 घंटे की चर्चा की जाएगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, तारिक अनवर, अमरिंदर राजा वड़िंग, एंटो एंटनी और जोतिमणि धन्यवाद प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे।
संसद में अपनी बात रखते हुए राहुल गांधी ने डोकलाम का मुद्दा उठाया. हालांकि इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विरोध किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जिस तरह की बात कर रहे हैं और जिस किताब की बात कर रहे हैं. वह पब्लिश ही नहीं हुई है।
राहुल के भाषण पर संसद में हंगामा
राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत करते हुए कहा कि मुझे समय देने के लिए सदन का धन्यवाद। आगे कहा कि पक्ष के साथियों की तरफ से कई आरोप कांग्रेस पर लगाए गए हैं। मैं उस बारे में अभी कोई बात नहीं करूंगा। इसके बजाय मैं कुछ पढ़कर शुरू कर रहा हूं। जो कि आर्मी चीफ नरवणे का मेमोइर है। आप सब ध्यान से सुने कि मैं क्या पढ़ रहा हूं इससे पता चल जाएगा कि कौन देशभक्त है और कौन नहीं है।
राहुल ने कहा कि 4 चीनी टैंक डोकलाम में भारत की धरती पर आ रहे थे। वे कुछ 100 मीटर ही दूर थे। राहुल के इतना पढ़ते ही राजनाथ सिंह खड़े हो गए और कहा जो किताब पब्लिश हुई है. उसका जिक्र करें नहीं तो छोड़ दें।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खड़े होकर राहुल गांधी के बयान और बुक का विरोध भी किया। राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल जिस किताब का जिक्र कर रहे हैं. वह आज तक पब्लिश ही नहीं हुई है. कैसे माना जाए कि उस किताब में लिखा क्या है?
सीतारमण देंगी जवाब
विपक्ष के बाद 4 जनवरी को प्रधानमंत्री जवाब देंगे। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 11 फरवरी को बजट से जुड़े सभी सवालों का जवाब भी दे सकती हैं. संसद में 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया था। इस दौरान उन्होंने 85 मिनट का भाषण दिया था।