होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सुशांत केस : जांच के लिए मुंबई पहुंचे IPS विनय तिवारी को BMC ने किया क्वारंटाइन, अब दी सफाई

सुशांत केस : जांच के लिए मुंबई पहुंचे IPS विनय तिवारी को BMC ने किया क्वारंटाइन, अब दी सफाई

 

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई पहुंचे पटना के आईपीएस ऑफिसर विनय तिवारी को क्वारंटाइन कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को मुंबई में आईपीएस मेस में जगह नहीं दी गई, जिसके बाद उन्होंने निजी तौर पर अपने रहने की व्यवस्था की। इसके बाद बीएमसी के अफसरों ने विनय तिवारी से उनकी रहने की जगह पूछी और उन्हें क्वारंटाइन कर दिया। इसकी जानकारी बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने रविवार देर रात ट्विट कर दी।

डीजीपी ने कहा, 'आज (2 अगस्त) आईपीएस विनय तिवारी ऑफिशियल ड्यूटी पर पटना से मुंबई पहुंचे, लेकिन रविवार रात 11 बजे BMC अधिकारियों ने जबरन उन्हें क्वारनटीन कर दिया। उन्हें अनुरोध के बावजूद IPS Mess में आवास उपलब्ध नहीं कराया गया। वो गोरेगांव के एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे।' 

बीएमसी ने दिया ये जवाब 

वही, पटना के आईपीएस ऑफिसर को जबरन क्वारंटाइन करने को लेकर सवालों से घिरे बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने अपनी सफाई दी है। बीएमसी ने कहा है कि पटना के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को मुंबई एयरपोर्ट पर घरेलू आगमन के वर्तमान कोरोना दिशा-निर्देशों के अनुसार क्वारंटाइन किया गया है। 

सुशांत की बहन ने पूछा ये सवाल

वहीं, इस मामले में सुशांत की बहन श्वेता ने ट्वीट किया- क्या? क्या ये सच में है? एक ऑफिसर जिसे ड्यूटी पर भेजा गया उन्हें 14 दिन कैसे क्वारंटाइन किया जा सकता है?

यह भी पढ़ें- SUSHANT SUICIDE CASE : बिहार पुलिस ने दी रिया चक्रवर्ती को चेतावनी


संबंधित समाचार