होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अचानक धुंधला दिखना और चक्कर आना क्या Low BP का संकेत है? जानें कारण और बचाव

अचानक धुंधला दिखना और चक्कर आना क्या Low BP का संकेत है? जानें कारण और बचाव

 

Low BP Symptoms: कई बार व्यक्ति को अचानक से धुंधला नजर आने लगता है, शरीर में कमजोरी महसूस होती है और चक्कर आने लगते हैं और समझने में मुश्किल होती है कि यह क्यों हो रहा है। असल में इसकी वजह लो ब्लड प्रेशर हो सकती है। नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS), यूके के अनुसार, लो ब्लड प्रेशर का मतलब है ब्लड प्रेशर रीडिंग का 90/60mmHg से कम होना। इसमें हमेशा लक्षण नजर नहीं आते हैं, लेकिन कुछ दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में यहां जानिए NHS के मुताबिक लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) के संभावित लक्षण क्या हो सकते हैं।

लो ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण होते हैं

लो ब्लड प्रेशर होने पर सिर चकराने लगता है, बीमार महसूस होता है, धुंधला नजर आ सकता है, कमजोरी महसूस होने लगती है, भ्रम की स्थिति बनती है और बेहोशी छा सकती है।

ब्लड प्रेशर कैसे चेक करते हैं

फार्मसिस्ट या क्लिनिक में जाकर ब्लड प्रेशर चेक किया जा सकता है या घर पर ही ब्लड प्रेशर मॉनीटर की मदद से ब्लड प्रेशर चेक किया जा सकता है। 90/60mmHg से कम रीडिंग का मतलब लो ब्लड प्रेशर होता है।

लो ब्लड प्रेशर का क्या इलाज होता है

लो ब्लड प्रेशर की जांच करवाने पर डॉक्टर इलाज में दवा दे सकते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए सपोर्ट स्टॉकिंग दे सकते हैं और लाइफस्टाइल बेहतर करने की टिप्स दे सकते हैं।

ब्लड प्रेशर अचानक गिर जाए तो क्या करना चाहिए

अगर आपका ब्लड प्रेशर अचानक से गिर जाता है या कम हो जाता है, तो धीरे-धीरे उठें। बिस्तर से उतरते और चढ़ते समय सावधानी बरतें। एक बार में कम, लेकिन कई बार खाएं। खाना खाने के बाद कुछ देर बैठना या लेटना मददगार साबित हो सकता है। बीपी लो होने पर ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें।

ब्लड प्रेशर कम होने पर एकदम से उठना-बैठना नहीं चाहिए और बहुत देर तक खड़े रहने या बैठने से परहेज करना चाहिए। एकदम से झुकना या पोस्चर चेंज नहीं करना चाहिए। बहुत ज्यादा एल्कोहल के सेवन से परहेज करना चाहिए।

लो ब्लड प्रेशर के क्या कारण होते हैं

आप क्या कर रहे हैं या कैसा महसूस करते हैं, इससे भी ब्लड प्रेशर प्रभावित हो सकता है। अगर पैरेंट्स को लो ब्लड प्रेशर की दिक्कत रही हो, तो बच्चों को भी हो सकती है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी में महिलाओं को यह दिक्कत हो जाती है। डायबिटीज जैसी मेडिकल कंडीशन में ब्लड प्रेशर लो हो सकता है या फिर दवाओं से भी यह प्रभावित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है। अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें। जनत टीवी किसी तरह का दावा नहीं करता है।


संबंधित समाचार