होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP News : बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM Yogi बोले - दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाकिस्तान

UP News : बीजेपी ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM Yogi बोले - दुनिया के सामने बेनकाब हुआ पाकिस्तान

 

UP News : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद भाजपा द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा को सीएम योगी ने अपने आवास से झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। सीएम योगी ने कहा कि हमारी सरकार जनता की आन, बान और शान की रक्षा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम किसी भी कीमत पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ नहीं होने देंगे। 

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है

सीएम ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी हरकतों के चलते ही हमें ऑपरेशन सिंदूर लॉच करना पड़ा। इस ऑपरेशन में 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। सेना ने इस ऑपरेशन में शानदार काम किया है। उसे हमारा सैल्यूट है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तिरंगा यात्रा में मौजूद रहे। देशभक्ति के जयघोष के बीच बच्चों ने 2000 फीट लंबा तिरंगा का प्रदर्शन किया। 

इंडियन आर्मी को किया सलाम 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे अपने संबोधन ने कहा की भारतीय सेना ने अपने शौर्य पराक्रम का परिचय दिया है। भारतीय सेना के जज्बे को पूरा विश्व जान चूका है। साथ ही उन्होंने लोगों से कहा की सेना हमारी सुरक्षा के लिए दिन- रात खड़ी थी और है। जिनके शौर्य एके कारण हम सभी सुरक्षित है। साथ ही उन्होंने कहा की भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हर हमले का जवाब मुहतोड़ रूप से दिया है। और पाकिस्तान को मुँह की कहानी पड़ी है। 
 


संबंधित समाचार