होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची घोषित, देखें कौन किस सीट से लड़ रहा है..

बीजेपी की पहली उम्मीदवार सूची घोषित, देखें कौन किस सीट से लड़ रहा है..

 


BJP Candidates List : बिहार में अगले महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर पूरे प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा की पहली लिस्ट में कुल 71 उम्मीदवारों के नाम हैं। यही नहीं, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने पहली सूची में कई बड़े नामों को रिपीट किया है। पार्टी ने दानापुर से रामकृपाल यादव को उतारा है। मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से उतारा गया है। मंत्री मंगल पांडेय को सिवान से टिकट दिया गया है। संजय सरावगी को दरभंगा से उतारा गया है। नीरज कुमार बबलू को छातापुर से टिकट दिया गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री रेणु देवी को बेतिया सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

कई बड़े नेताओं को मौका मिला

भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी बड़े नेताओं को टिकट दिया है। दानापुर से रामकृपाल यादव को उतारा है। मंत्री नितिन नबीन को बांकीपुर से उतारा गया है। मंत्री मंगल पांडेय को सिवान और संजय सरावगी को दरभंगा से टिकट दिया गया है। जबकि छातापुर से नीरज कुमार बबलू को टिकट दिया गया है।  इसके अलावा पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद को कटिहार से टिकट दिया गया है।

14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी

NDA में नीतीश कुमार की पार्टी (JDU) जनता दल यूनाइटेड, (BJP) भारतीय जनता पार्टी, (LJP) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।


पहले चरण में इन सीटों पर वोटिंग होगी

बिहार में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होने हैं। पहले चरण में वोटिंग 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर होगी। इन जिलों में पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा और समस्तीपुर शामिल हैं। इसके अलावा मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगुसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा की सीटों पर भी वोटिंग होगी।


संबंधित समाचार