होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर !, शिवसेना शिंदे गुट से नेता संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर के उम्मीदवार

रितु तावड़े होंगी BJP की मेयर !, शिवसेना शिंदे गुट से नेता संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर के उम्मीदवार

 

BMC Mayor Election: मुंबई की राजनीति में एक ऐतिहासिक मोड़ आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रितु तावड़े को मुंबई महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। खास बात यह है कि इस बार मुंबई मेयर का पद खुली श्रेणी में होते हुए भी महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। ऐसे में यह तय हो गया है कि देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को एक बार फिर महिला महापौर मिलने जा रही है, और वह भी पहली बार भाजपा से।

अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े के नाम का औपचारिक ऐलान किया

भाजपा के मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने रितु तावड़े के नाम का औपचारिक ऐलान किया। इस घोषणा के साथ ही मुंबई की नगर राजनीति में भाजपा की मजबूत होती पकड़ साफ दिखाई देती है। अब तक शिवसेना का गढ़ मानी जाने वाली मुंबई में भाजपा का महापौर बनना पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है। रितु तावड़े को संगठन में एक सक्रिय, जमीनी और सशक्त महिला नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने पार्टी संगठन और सामाजिक कार्यों के जरिए अपनी पहचान बनाई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उनके नाम पर सहमति बनने के पीछे महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ प्रशासनिक दक्षता भी एक बड़ा कारण रही है।

गठबंधन की राजनीति के तहत शिंदे गुट को डिप्टी मेयर पद मिला 

वहीं, गठबंधन की राजनीति के तहत शिंदे गुट को डिप्टी मेयर पद मिला है। शिंदे गुट के संजय शंकर घाड़ी मुंबई के नए डिप्टी मेयर होंगे। इसकी घोषणा शिवसेना नेता राहुल शेवाले ने की। इससे यह स्पष्ट है कि मुंबई महानगरपालिका में भाजपा और शिंदे गुट के बीच तालमेल के साथ सत्ता का संचालन होगा।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बदलाव न सिर्फ मुंबई की नगर राजनीति को नई दिशा देगा, बल्कि आगामी चुनावों के लिहाज से भी भाजपा के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि नई महापौर के नेतृत्व में मुंबई को किस तरह का प्रशासनिक और विकासात्मक विजन मिलता है।


संबंधित समाचार