Bihar Exit Poll 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण का मतदान खत्म होते ही एग्जिट पोल्स के नतीजे आ गए। सभी एग्जिट पोल्स में बीजेपी-जेडीयू के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंद (राजग) के एकतरफा बहुमत मिलता दिख रहा है। वहीँ, एग्जिट पोल के नतीजों ने महागठबंधन को करारा झटका दिया है, जबकि पीके के जनसुराज का कोई असर नहीं दिख रहा है।
मैट्रिज़-आईएएनएस सर्वेक्षण
मैट्रिज़-आईएएनएस के अनुसार:
भाजपा: 65-73 सीटें
जदयू: 67-75 सीटें
लोजपा (रामविलास): 7-9 सीटें
सर्वेक्षण में एनडीए गठबंधन के मजबूत प्रदर्शन का अनुमान लगाया गया है, जबकि महागठबंधन को नुकसान हो सकता है।
चाणक्य सर्वेक्षण
चाणक्य के एग्जिट पोल के अनुसार:
एनडीए: 130-138 सीटें
महागठबंधन: 100-108 सीटें
अन्य दल: 2-3 सीटें
यहाँ भी, एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने का अनुमान है।
पोल स्ट्रैट सर्वेक्षण
पोल स्ट्रैट के अनुसार:
एनडीए: 133-148 सीटें
महागठबंधन: 87-102 सीटें
अन्य: 3-5 सीटें
सभी प्रमुख सर्वेक्षण एक ही बात बता रहे हैं: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाला एनडीए गठबंधन वापसी की ओर अग्रसर है।
बिहार 2020 चुनाव परिणाम
2020 के विधानसभा चुनाव में एनडीए ने 125 और महागठबंधन ने 110 सीटें जीतीं। राजद ने 75, भाजपा ने 74, जदयू ने 43 और कांग्रेस ने 19 सीटें जीतीं।