होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘आलू की बोरी’ कहने पर माही विज घिरीं, बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘आलू की बोरी’ कहने पर माही विज घिरीं, बॉडी शेमिंग को लेकर विवाद

 

Amrapali Dubey Mahi Vij Controversy: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, घर के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। अब बहस और आपसी मतभेद निजी टिप्पणियों में बदलते नजर आ रहे हैं। लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस माही विज ने भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे को लेकर ऐसी टिप्पणी की, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। माही पर आम्रपाली की बॉडी शेमिंग करने के आरोप लग रहे हैं और सोशल मीडिया पर इस टिप्पणी को लेकर नाराजगी देखने को मिल रही है।

एपिसोड के दौरान माही विज बेडरूम एरिया में गुल्लू और कनिका मान के साथ बैठी थीं। इस दौरान वह दूसरे घरवालों के व्यवहार और गेम को लेकर चर्चा कर रही थीं। बातचीत के बीच उन्होंने आम्रपाली दुबे के लुक्स और उनके व्यक्तित्व पर तंज कसना शुरू कर दिया।

माही विज ने आम्रपाली दुबे को लेकर कहा, “आम्रपाली कुछ भी नहीं है… वो तो ऐसे लगती है जैसे आलू का सैक (आलू की बोरी) है जो बस घूम रहा है।” उनकी इस टिप्पणी को बॉडी शेमिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके बाद आम्रपाली के प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स के बीच माही विज को लेकर नाराजगी बढ़ गई।

दूसरे कंटेस्टेंट्स पर भी साधा निशाना

माही विज की टिप्पणी सिर्फ आम्रपाली दुबे तक सीमित नहीं रही। उन्होंने दूसरे कंटेस्टेंट्स के ग्रुप पर भी निशाना साधा और उन्हें बोरिंग बताया। माही ने लव गिल को लेकर भी टिप्पणी की। इसके अलावा उन्होंने स्काउट, उदिती और अरिश्फा खान के व्यवहार पर सवाल उठाए।

इसी एपिसोड में माही विज का काजी के साथ भी विवाद देखने को मिला। माही का आरोप था कि काजी, अरिश्फा खान को सपोर्ट करके उनकी हरकतों को बढ़ावा देते हैं। उनका कहना था कि जब दूसरे लोग ऐसी हरकतों में साथ देते हैं, तो इससे संबंधित कंटेस्टेंट को लगता है कि दर्शकों को उसका व्यवहार पसंद आ रहा है। वहीं, कुनिका और घर के कुछ अन्य सदस्यों ने भी काजी को इस मुद्दे पर सुनाया।

क्या वीकेंड का वार में माही विज से सवाल करेंगे सलमान खान?

माही विज की टिप्पणी के बाद अब चर्चा इस बात की है कि शो के होस्ट सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाएंगे या नहीं। शो में अक्सर कंटेस्टेंट्स के व्यवहार, आपसी विवाद और निजी टिप्पणियों पर चर्चा होती है। ऐसे में दर्शकों की नजर आगामी एपिसोड पर टिकी है।

हालांकि, सलमान खान इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया देंगे या माही विज को इस टिप्पणी के लिए जवाब देना पड़ेगा, इसे लेकर अभी कुछ भी निश्चित नहीं है। फिलहाल आम्रपाली दुबे पर की गई टिप्पणी ने ‘बिग बॉस 20’ के घर के बाहर भी बहस छेड़ दी है।
 


संबंधित समाचार