होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, RPN सिंह BJP में शामिल

UP चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, RPN सिंह BJP में शामिल

 

RPN Singh: आरपीएन सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर आज बीजेपी का हाथ थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य इस मौके पर मौजूद रहे। 

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आरपीएन सिंह को स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से उतारने की तैयारी में है। 

इस चर्चा के बीच आरपीएन सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल का बायो बदल दिया है। उन्होंने यहां से कोंग्रेस पार्टी से जुड़े पद की जानकारी हटाई है। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भी भेज दिया है। सिंह ने ट्वीट किया कि आज, जब पूरा राष्ट्र गणतन्त्र दिवस का उत्सव मना रहा है, मैं अपने राजनैतिक जीवन में नया अध्याय आरंभ कर रहा हूं। जय हिंद।

यह भी पढ़ें- UP Election 2022: आगरा से 2 फरवरी को चुनावी बिगुल फूकेंगी मायावती, जनसभा को करेंगी संबोधित


संबंधित समाचार