होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आर्यन खान से पहले सुपर्स्टार से लेकर इन खूखार अपराधियों ने बीताई ने मुंबई के आर्थर रोड जेल में राते

आर्यन खान से पहले सुपर्स्टार से लेकर इन खूखार अपराधियों ने बीताई ने मुंबई के आर्थर रोड जेल में राते

 

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में फंसे सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबतें बढ़ती ही जा रही हैं। मुंबई के किला कोर्ट में आर्यन के वकील की ओर से लगाई गई जमानत याचिका को कोर्ट ने शुक्रवार को खारिज कर दिया। ऐसे में शुक्रवार की पूरी रात आर्यन को आर्थर रोड जेल में कैदियों के साथ गुजारनी पड़ी। बता दें कि जिस समय कोर्ट में आर्यन की जमानत याचिका को लेकर सुनवाई चल रही थी। उसी दौरान एनसीबी ने आर्यन खान को जेल भेज दिया था।

इस जेल में सुपरस्टार से लेकर कई खूंखार अपराधियों ने काटी सजा

1993- संजय दत्त को बम ब्लास्ट केस में इसी जेल में बंद किया गया था, उन्हें इस जेल की बैरक नंबर 10 में रखा गया था।

2008- 26/11 का दोषी पाकिस्तान के आतंकवादी अजमल कसाब को भी इसी जेल में बंद किया गया था। जिसे 2012 में फांसी दी गई थी।

1993- मुंबई बम धमाके का जिम्मेदार अबू सलेम को भी इसी जेल में रखा गया था।

2012- अरुण गावली जो शिवसेना लीडर कमलाकर के मर्डर में शामिल थे उसे भी इसी जेल में रखा गया था।

1993-  मुंबई बम धमाके के आरोपी मुस्तफा डोसा को भी इसी जेल में रखा गया था। 2017 में मुस्तफा की मौत जेल में ही हो गई थी।

 

 

यह भी पढ़ें- सुनवाई से पहले NCB ने आर्यन खान समेत सभी आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे


संबंधित समाचार