होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बस्ती में हनीट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ : मास्टरमाइंड महिला लवी सिंह गिरफ्तार, ऐसे फंसाती थी शिकार

बस्ती में हनीट्रैप रैकेट का भंडाफोड़ : मास्टरमाइंड महिला लवी सिंह गिरफ्तार, ऐसे फंसाती थी शिकार

 

Up News : उत्तर प्रदेश के बस्ती से हैरान कर देने कहानी सामने आई है, जिसने लोगों के साथ-साथ पुलिस-प्रशासन को भी हैरान कर दिया। पुलिस का कहना है कि एक ऐसी शातिर महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिसने लोगों को अपने प्यार-मोहब्बत के जाल में फंसाकर उन्हें ब्लैकमेल किया करती थी। उनसे लाखों रुपये वसूलती थी। पूछताछ के दौरान पता चला कि यह महिला हनीट्रैप गैंग की मास्टरमाइंड थी। जिसने गैंग की मदद से अब तक तीन लोगों को ब्लैकमेलिंग कर लाखों रुपये की वसूली की है।

पहले प्यार का झांसा देती, फिर.. 


पुलिस के मुताबिक, यह शातिर महिला अपने शिकार को पहले प्यार का झांसा देती थी। इसके बाद उनको भरोसे में लेकर शारीरिक संबंध बनाती थी, इस दौरान अपने फोन में वीडियो और फोटो रिकॉर्ड कर लेती थी। उसका मकसद साफ था कि इन वीडियो और फोटो के जरिए लोगों को अपना शिकार बनाना, इसके बाद उनसे लाखों की वसूली करना। 

गैंग के साथ खेलती थी यह खेल


पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि यह शातिर महिला ब्लैकमेलिंग का खेल अकेले नहीं खेलती थी। उसके साथ एक गैंग था, जो शिकार को टारगेट करने से लेकर ब्लैकमेलिंग तक उसके साथ काम करता था। महिला ने अब तक कम से कम तीन लोगों को अपने प्रेम जाल में फंसाकर करीब दस लाख रुपये से अधिक की वसूली की है। लेकिन जैसे ही शिकार की हिम्मत जवाब देने लगी, तो वह पुलिस के पास पहुंच गया। 


फोटो और वीडियो से करती थी ब्लैकमेलिंग


पुलिस के मुताबिक, इस महिला का नाम लवी सिंह है, यूपी के संतकबीरनगर जिले की रहने वाली है। उसने बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र में अपने शिकार को प्यार के जाल में फंसाया था। जैसे ही दोनों के बीच नजदीकी बढ़ती, उसने प्राइवेट वीडियो और फोटो अपने फोन में रिकॉर्ड कर लिये। फिर उसे ब्लैकमेलिंग के लिए इस्तेमाल करने लगी। अपने शिकार को धमकी देकर पैसा ऐंठने लगी।

पीड़ित के परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत


डिप्टी एसपी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि यह महिला अब तक कम से कम तीन लोगों से 10 लाख रुपये से अधिक की वसूली कर चुकी है। इसके बाद वह 50 लाख रुपये की और मांग कर रही थी। लेकिन पीड़ित के परिजनों ने हिम्मत दिखाते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।


संबंधित समाचार