होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

बहादुरगढ़ : जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत, दो की हालत गंभीर

बहादुरगढ़ : जहरीली गैस की चपेट में आने से चार की मौत, दो की हालत गंभीर

 

हरियाणा (Haryana) के बहादुरगढ़ (Bahadurgarh) में रोहद फैक्ट्री एरिया में एक बड़ा हादसे की खबर सामने आई है जहां जहरीला गैस के कारण चार लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग एक फैक्ट्री में काम करते थे।

दरअसल, सभी मृतक जिस फैक्ट्री में काम करते थे, उसमें एक पांच फुट गहरा टैंक रखा हुआ है। इसमें केमिकल युक्त पानी का भंडारण किया जाता है। सभी लोग इसी टैंक में किसी काम के लिए उतरे थे। धीरे धीरे ये सभी उस टैंक में उत्पन्न हुई जहरीली गैस की चपेट में आ गए और चार की जान चली गई। इस हादसे का पता चलते ही फैक्टरी में हड़कंप मच गया। जानकारी तो यह भी है कि इस हादसे में दो अन्य लोग गंभीर हैं। उन्हें अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है।  

यह भी पढ़ें- Haryana Political Crisis: कुलदीप बिश्नोई ने दिया विधायकी से इस्तीफा, कल थामेंगे भाजपा का दामन


संबंधित समाचार