होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो आज से शुरू, ये होंगी खासियत

ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो आज से शुरू, ये होंगी खासियत

 

देश का सबसे बड़ा ऑटो शो ऑटो एक्सपो आज से शुरू होने जा रहा है। इस शो का आयोजन 12 फरवरी तक किया जाएगा। शो का आयोजन ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो में किया जा रहा है। इस बार इस शो में कुछ खास दिखने को मिल सकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि कई ऑटो कंपनियां इस दौरान कुछ नए मॉडल्स लॉन्च भी कर सकती हैं।

इस साल ऑटो एक्सपो में महिंद्रा इलेक्ट्रिक व्हीकल प्रोवेस लॉन्च करने जा रही है। बता दें कि महिंद्रा अपनी कार E2O मॉडल को बंद करने के बाद इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने जा रहा है। सुजुकी हायाबूसा के साथ-साथ सुजुकी बड़ी इंट्रूडर पेश कर सकती है। इसके अलावा कम रेंज की बाइक भी सुजुकी बाजार में उतार सकती है।

इस बार लग्जरी ब्रान्ड्स की बात करें तो सबसे बड़ा ब्रान्ड मर्सिडीज है। Marco Polo वैन मर्सिडीज इस साल ऑटो एक्सपो में पेश करेगी। इसके अलावा कंपनी नई GLA, AMG GT सिडान और इलेक्ट्रिक व्हीकल भी लॉन्च कर सकती है।

यह भी पढ़ें- शाहीन बाग फायरिंग पुलिस का खुलासा, AAP ने कहा बीजेपी की 'डर्टी पॉलिटिक्स'


संबंधित समाचार