होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

सऊदी के तेल संयंत्र पर हमले से तेल कीमतों पर हुआ असर, कच्चे तेल की कीमत में इजाफा

सऊदी के तेल संयंत्र पर हमले से तेल कीमतों पर हुआ असर, कच्चे तेल की कीमत में इजाफा

 

सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको के दो बड़े ठिकानों पर शनिवार को हुए ड्रोन हमलों के बाद कच्चे तेल की कीमत बीते चार महीने में सबसे अधिक दर्ज की गई है। जो दैनिक वैश्विक तेल आपूर्ति का 5 प्रतिशत है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में व्यापार की शुरुआत में ब्रेंट क्रूड 19 प्रतिशत बढ़कर 71.95 डॉलर प्रति बैरल हो गया, जबकि अन्य प्रमुख बेंचमार्क, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट 15 प्रतिशत बढ़कर 63.34 डॉलर हो गया। बता दें कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने के बाद भारत में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा देखने को मिल रहा है।

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने आपात भंडार से कच्चे तेल को निकाला है जिसके बाद बाजार को राहत मिली है और कीमतों में थोड़ी कमी आई है। लेकिन फिर भी सऊदी तेल ठिकानों को पहले की तरह तेल उत्पादन वापस शुरू करने में अभी कुछ हफ्ते लग सकते हैं।

गौरतलब है कि सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको दुनिया की सबसे अहम तेल कंपनियों में से एक है और कच्चे तेल की सबसे बड़ी निर्यातक है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आने वाला 10 फीसदी कच्चा तेल सऊदी अरब से आता है और उत्पादन कम हुआ तो बाजार में तेल की कीमतें और बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि हिजरा खुरैस में रोजाना लगभग 15 लाख बैरल तेल का उत्पादन होता है। साथ ही दुनिया के सबसे बड़े कच्चे तेल के भंडार वाले अबकैक को निशाना बनाया गया। अबकैक में 70 लाख बैरल तेल प्रोसेस होता है।


संबंधित समाचार