होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Assam Floods: असम में बाढ़ बरपा रही कहर, 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

Assam Floods: असम में बाढ़ बरपा रही कहर, 45 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित

 


Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जिस वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बाढ़ (Flood) के कारण बीते 24 घंटों में दो बच्चों सहित सात और लोगों ( 7 People deaths) की मौत हो गई है। इसी के साथ बाढ़ से राज्य में मरने वालों की संख्या 107 पहुंच गई है। इन 107 साल में 17 लोगों की मौत भूस्खलन (Landslide) के कारण हुई है। 

जिन जिलों में सात मौतें हुई हैं उनमें कछार, बारपेटा, धुबरी, नवनिर्मित बजली और तामूलपुर आदि शामिल है। कुल 4,536 गांव अभी भी बाढ़ के पानी की चपेट में हैं। बारपेटा बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला है, जिले में 10.32 लाख से अधिक लोगों के प्रभावित हैं। इसके बाद नागांव में 5.03 लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राज्य के कुल तीस जिलों में 45.34 लाख लोग प्रभावित हैं। हालांकि, बाढ़ की स्थिति में कुछ मामूली सुधार देखा गया है।

सभी 30 प्रभावित जिलों में संबंधित जिला प्रशासन द्वारा स्थापित 759 राहत शिविरों में कुल 2.84 लाख लोगों ने शरण ली हुई है। धुबरी, शिवसागर और नगांव जिलों में ब्रह्मपुत्र, दिसांग और कपिल नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस बीच, एकीकृत बाल विकास सेवाओं ने कहा कि वे राहत शिविर में बच्चों को प्री-स्कूल गतिविधियों में भाग ले रहे हैं।

केंद्र सरकार बाढ़ की स्थिति पर नजर बनाए हुए है 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार असम में बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और इस चुनौती से निपटने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा, सेना और एनडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं। वे बचाव अभियान चला रहे हैं और प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। वायुसेना ने निकासी प्रक्रिया के तहत 250 से अधिक उड़ानें भरी हैं। 

यह भी पढ़ें- Draupadi Murmu राष्ट्रपति पद के लिए आज करेंगी नामांकन, PM मोदी समेत ये नेता होंगे प्रस्तावक


संबंधित समाचार