होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आर्यन के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने दायर की याचिका, कहा- समाज पर पड़ रहा गलत असर

आर्यन के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता ने दायर की याचिका, कहा- समाज पर पड़ रहा गलत असर

 

Mumbai: क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आर्यनखान की जमानत पर आज कोर्ट अपना फैसला सुना सकती है। फिलहाल आर्यन खान की जमानत कीअर्जी पर सुनवाई जारी है। इससे पहले मंगलवार को सुनवाई के दौरान एनसीबी का पक्ष रखरहे ASG ने दावा किया था कि आर्यन खान काफी समयसे समय से ड्रग्स सेवन कर रहे हैं। हालांकि आर्यन के वकील ने उसी समय इन सभीआरोपों को खारिज कर दिया था।  इस मामले में आर्यन खान की जमानत केविरोध में एक सामाजिक कार्यकर्ता ने भी अपनी आवाज उठाते हुए याचिका दायर की है।

हालांकि, कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता ने कोर्ट मेंअपनी याचिका दायर करते हुए कहा था कि आर्यन एक स्टार किड इसलिए उसकी जमानत याचिकाको बहुत अहमियत दी जा रही है। जिससे समाज पर गलत असर पड़ेगा। वहीं, आर्यन खान के वकील अमित देसाई नेयाचिका का विरोध करते हुए इसे पॉलिटिकल स्टंट बताया है। अमित देसाई ने कोर्ट मेंस्पष्ट कहा कि इस केस में याचिकाकर्ता का कोई संबंध नहीं है। वह इस मामले में एक तीसरी व्यक्ति हैं। अगर वह एक सामाजिककार्यकर्ता हैं तो कोर्ट को बताएं कि इससे पहले उन्होंने कितनी बार इस तरह केमामले में ऐसी याचिका दायर की थी। ये कुछ नहीं केवल एक पब्लिसिटी स्टंट है।

NCB का बड़ा दावा

बुधवार को सुनवाई के दौरान NCB का पक्ष रख रहे ASG जनरल अनिल सिंह नेदावा किया था कि आर्यन खान बहुतसमय से ड्रग्स के आदि हैं। उन्होंने कहा कि आर्यन खान ने खुद कबूल किया है कि वोबहुत समय से ड्रग्स ले रहे हैं। इतना ही नहीं एनसीबी ने दावा किया है किआर्यन खान न सिर्फ अरबाज मर्चेंट से ड्रग्स हासिल करता था, बल्कि उसे अपने दोस्तोंऔर करीबियों में बांटता भी था। इसी कारण आर्यन और अरबाज दोनों पर NDPS एक्ट की धारा 29 को भी लगाया गया है।एनसीबी का दावा है कि आर्यन की व्हाट्सएप चैट से ये साफ जाहिर होता है कि वह विदेशसे बड़ी मात्रा में कॉन्ट्रैबैंड नाम की ड्रग्स को मंगाने की फिराक में था।                                                                

यह भी पढ़ें- Salman Khan: फिल्म ‘Antim’ की Release Date का खुलासा, नए अंदाज में दिखेंगे सलमान


संबंधित समाचार