होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

जोड़ों में दर्द और सुबह की अकड़न को न करें इग्नोर, हो सकता है आर्थराइटिस; जानिए बचाव के तरीके

जोड़ों में दर्द और सुबह की अकड़न को न करें इग्नोर, हो सकता है आर्थराइटिस; जानिए बचाव के तरीके

 

Health Tips: क्या आपको भी सुबह उठने के बाद घुटने और जोड़ों में दर्द या अकड़न रहती है। क्या आप दिनभर थकान महसूस करते हैं और आपको भूख कम लगती है। अगर ऐसा है तो ये आर्थराइटिस के लक्षण हो सकते हैं। इसमें कभी-कभी बुखार भी हो सकता है।

यदि समय रहते इन लक्षणों का निदान नहीं हुआ, तो वह हाथों-पैरों, कोहनी, कूल्हे, घुटने समेत अनेक जोड़ों के लिए मुसीबत बन सकता है। अक्सर किसी भी बीमारी की शुरुआत में लोग थकान या दर्द को हल्का लक्षण मानकर अनदेखा कर देते हैं। समय बीतने के बाद बीमारी विकृत रूप ले लेती है। 

कैसा हो खानपान?

  1. साल्मन, टूना अदि मछलियां सूजन नियंत्रित करने में मदद कर सकती हैं।
  2. फलों सब्जियों का सेवन भी सूजन कम करता है। इनमें मटर और बस फैट रहित होते हैं। इनमें एंटीआक्सीडेंट्स, फैलिक एसिड, मैग्नीशियम, आयरन और जिंक भी पाए जाते हैं।
  3. रिफाइंड अनाज की तुलना में साबुत अनाज का इस्तेमाल ज्यादा करना चाहिए। इनमें पोषक तत्त्व और फाइबर की मात्रा अधिक होती है। 
  4. लेबल पढ़कर ही ब्रेड, अनाज और अन्य खाने का सामान खरीदना चाहिए।

सूजन बढ़ाने वाले आहार से बचें 

  • अधिक तले-भुने ग्रिल्ड आहार।
  • चीनी और रिफाइंड कार्ब्स। 
  • अधिक मात्रा में डेरी उत्पाद  
  • शराब व तंबाकू का सेवन 
  • नमक व प्रिजर्वेटिव वाले खाद्य पदार्थ आदि।

इन बातों का रहे ध्यान

  • अगर दर्द हो तो भी शरीरिक सक्रियता बनाकर रखनी चाहिए। हाथों-पैरों को चलाते रहना चाहिए।  
    योग और ध्यान से सूजन कम करने में मदद मिलती है।
  • प्रदूषण में बाहर निकलने से परहेज करें, मास्क का प्रयोग करें। 
  • नींद से समझौता न हो, इसका ध्यान रहे। खराब नींद से मोटापा, अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। 
  • अगर आप लगातार तनाव में रहते हैं, तो यह रोग को और बढ़ा सकता है, यह ध्यान रखें। 
  • पुरुषों की तुलना में यह बीमारी महिलाओं में ज्यादा पाई जाती है। 

संबंधित समाचार