होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Bank Open or Close Today: विश्‍वकर्मा पूजा पर आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले जानें

Bank Open or Close Today: विश्‍वकर्मा पूजा पर आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले जानें

 

Bank Open or Close Today: अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं और मन में असमंजस है कि विश्‍वकर्मा पूजा के कारण बैंक खुले हैं या नहीं, तो यह खबर आपके लिए ही है. त्योहारों के इस मौसम में अक्सर कई राज्यों में सरकारी छुट्टियों के कारण बैंक बंद रहते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के सीधे जानते हैं कि आज यानी 17 सितंबर को आपके शहर में बैंक का शटर उठा मिलेगा या नहीं.

आज 17 सितंबर को बैंक बंद हैं या खुले?

आज देश भर में सभी बैंक सामान्य रूप से खुले हैं. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की आधिकारिक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, 17 सितंबर को विश्‍वकर्मा पूजा या विश्‍वकर्मा दिवस के अवसर पर देश के किसी भी राज्य में बैंकों के लिए कोई विशेष अवकाश घोषित नहीं किया गया है. चाहे आप दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र या गुजरात में हों, आज सभी सरकारी जैसे क‍ि SBI, PNB, BoB) और प्राइवेट जैसे क‍ि HDFC, ICICI, Axis बैंक शाखाओं में काम-काज सामान्य दिनों की तरह चालू रहेगा.

सितंबर में आगे कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

अगर आप इस महीने बैंक के अन्य कामों की प्लानिंग कर रहे हैं, तो सितंबर की बची हुई छुट्टियों की यह सूची देख लें:

18 सितंबर (शुक्रवार): यूनिटेरियन एनिवर्सरी डे (केवल शिलांग में बैंक बंद रहेंगे).

20 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बंद).

21 सितंबर (सोमवार): श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / रामदेव जयंती (गुवाहाटी, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम और गंगटोक में स्थानीय छुट्टी).

22 सितंबर (मंगलवार): करमा पूजा (रांची और गंगटोक में अवकाश).

23 सितंबर (बुधवार): महाराजा हरि सिंह जयंती (जम्मू और श्रीनगर में छुट्टी).

25 सितंबर (शुक्रवार): इंद्रजात्रा (केवल गंगटोक में बैंक बंद).

26 सितंबर (चौथा शनिवार): नियम के अनुसार देश भर में बंद.

27 सितंबर (रविवार): साप्ताहिक अवकाश (पूरे देश में बंद).

अगर आपको आज केवल पैसे निकालने या जमा करने हैं, तो आप बिना बैंक जाए Net Banking, Mobile Apps या नजदीकी ATM का उपयोग कर सकते हैं.


संबंधित समाचार