Gold & Silver Rates: सोने और चांदी के दाम (Gold Silver) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। इस सप्ताह की शुरूआत होते ही दाम गिरते नजर आए। ऐसे में आज यानी 2 सितंबर को इंटरनेशनल मार्केट में यह गिरावट देखने को मिली है। वैश्विक बाजार में सोने और चांदी धड़ाम हो गए। इसलिए बुलियन मार्केट के दाम जानना बेहद जरूरी है। अगर आप गहने खरीदने जा रहे हैं तो दामों पर एक नजर जरूर डालिए।
इंटरनेशनल मार्केट में धड़ाम सोना-चांदी
इंटरनेशनल मार्केट यानी Comex पर सोने और चांदी दोनों धातुओं के दामों में गिरावट नजर आई है। Comex पर आंकड़ों की मानें तो खबर लिखे जाने तक सोना 1.28% तक गिर गया (Gold Price on Comex) और कीमत 4340.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी (Silver Price on Comex) के दाम 1.78% तक गिर गए और कीमत 64.250 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।
घरेलू बाजार में दाम
बुलियन मार्केट यानी घरेलू बाजार में सोने और चांदी दोनों के दाम गिरावट आई है। MCX पर सोना (Gold Price) गिरकर करीब ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा है। वहीं भारत में चांदी के भाव भी (Silver Price) गिरे हैं। दाम गिरकर ₹2.32 लाख प्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।
MCX पर क्या है रेट्स?
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज की बात करें तो (MCX) पर सोना खबर लिखे जाने तक 1825 रुपए तक गिरा और कीमत ₹1,49,904 (gold price today) प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता नजर आया है। वहीं चांदी की बात करें तो यह करीब सुबह 9 बजे 3240 रुपए तक गिर गई और कीमत ₹2,32,201 प्रति किलोग्राम (silver price today) पर पहुंच गई।
खरीदारी से पहले दाम चेक करें
भारत में सोने के दाम में तेजी से गिरावट देखने को मिली है। ऐसे में 24 कैरेट सोना (Gold Rates today) करीब ₹1,50,360 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोना लगभग ₹1,37,830 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड ₹1,12,770 लाख प्रति 10 ग्राम के करीब ट्रेंड कर रहा है। वहीं भारत में चांदी के भाव लगभग ₹2,31,830 लाखप्रति किलोग्राम के आसपास ट्रेड करता दिखा।