होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

America border reopen: 19 महीने बाद खुलेंगे अमेरिका के बॉर्डर, सिर्फ इन लोगों को मिली एंट्री

America border reopen: 19 महीने बाद खुलेंगे अमेरिका के बॉर्डर, सिर्फ इन लोगों को मिली एंट्री

 

कोरोना महामारी के चलते लम्बे समय अमेरिका (US) सीमाओं को बंद किया गया था। लेकिन कोरोना के केसों में गिरावट के बाद अमेरिका ने फिर से सीमाओं को खोलने का फैसला लिया है। अमेरिका की सीमाएं पर कोरोना की वजह  से 19 महीने तक रोक लगी हुई थी। जिन्हें अगले महीने खोलने के फैसला किया गया है। हालांकि, यूएस (US) में एंट्री सिर्फ उन्हीं यात्रियों को दी जाएगी, जो कोविड 19 वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका और कनाडा और मैक्सिको के बीच वाहन, ट्रेन और नौका यात्रा को महामारी के शुरुआती दिनों से ही व्यापार जैसे आवश्यक यात्रा तक सीमित कर दिया गया था। बुधवार को घोषित किए जाने वाले नए नियमों में उन लोगों को ही यात्रा की इजाजत मिलेगी, जो वैक्सीनेशन करा चुके हैं। विदेशी नागरिकों को नवंबर की शुरुआत में अमेरिका में एंट्री दी जाएगी।

वहीं, देश में हवाई यात्रा के लिए प्रतिबंधों में इसी तरह की ढील दी जाएगी। जनवरी के मध्य तक, ट्रक ड्राइवरों की तरह, यू.एस. में आने वाले उन सभी यात्रियों को एंट्री मिलेगी जो वैक्शीनेशन करा चुके हैं। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, जब यात्री बॉर्डर में एंट्री करेंगे तो उनसे मानक अमेरिकी सीमा शुल्क के साथ वैक्सीनेशन के बारे में जानकारी ली जाएगी। यात्रियों को वैक्सीनेशन का सबूत भी देना होगा। इसके बाद उन्हें स्क्रीनिंग प्रक्रिया से गुजरना होगा। उसके बाद ही अमेरिका में एंट्री मिलेगी। 

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के मंत्री ने पाकिस्तान को महंगाई से निपटने के लिए दी 'अचूक सलाह', भड़के लोग


संबंधित समाचार