होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Ambala:विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खेल, आरोपी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

Ambala:विदेश भेजने के नाम पर ठगी का खेल, आरोपी पर पुलिस ने कसा शिकंजा

 

Ambala News: थाना अंबाला कैंट पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में अविनाश कुमार निवासी न्यू दलीपगढ़ के खिलाफ केस दर्ज किया है। राधा गुप्ता निवासी हिम्मतपुरा ने बताया कि अविनाश लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और खुद को बैंक कर्मी बताता है।

अविनाश कुमार पर अंबाला कैंट में केस दर्ज

उसने अपने बेटे शिवम गुप्ता को विदेश भेजने की बात की। आरोपित ने लिथुआनिया का वीजा लगवाने के लिए उससे चार लाख ले लिए। काफी समय तक उसके बेटे का वीजा नहीं लगा तो उसने अविनाश से बात की।

उसने कहा कि यह रुपया जल्द ही वापस आ जाएगा। आरोपित ने कहा कि वह उसके बेटे का वीजा रूस का लगवा देगा, जिसके लिए चार लाख रुपये और देने होंगे। उसने यह रुपये भी उसे दे दिए।

लिथुआनिया और रूस वीजा का दिया था झांसा

रूस का वीजा लगवाना तो दूर आरोपित ने इसकी फीस तक जमा नहीं करवाई। अब आरोपित ने उनके फोन उठाना भी बंद कर दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।


संबंधित समाचार