होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Aligarh: एनएच 91 रिंग रोड फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक महिला की मौत, 20 से ज्यादा घायल

Aligarh: एनएच 91 रिंग रोड फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, एक महिला की मौत, 20 से ज्यादा घायल

 

अलीगढ़ (Aligarh) के थाना रोरावर क्षेत्र में एनएच-91 रिंग रोड फ्लाईओवर (NH-91 Ring Road Flyover) पर फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही रोडवेज बस पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम महिला की शिनाख्त करने में जुट गई है।

दरअसल, रोडवेज बस शुक्रवार तड़के 4:30 बजे फर्रुखाबाद से 40 सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस थाना रोरावर क्षेत्र में ऐलाना फैक्टरी के पास एनएच 91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, वहां वह अचानक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। बस में फंसे यात्रियों की आवाज सुनकर सभी राहगीर और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने इस पर बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे दो दर्जन घायलों को निकाल कर इलाज के लिए ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें- कानपुर में दो आशिकों के गुटों में भिड़ंत, चले बम, इलाके में दहशत


संबंधित समाचार