होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

कानपुर में दो आशिकों के गुटों में भिड़ंत, चले बम, इलाके में दहशत

कानपुर में दो आशिकों के गुटों में भिड़ंत, चले बम, इलाके में दहशत

 

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कानपुर (Kanpur) जिले में दो गुटों के बीच झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बमबारी तक की गई। इस दौरान एक गुट से 2 लड़के घायल हो गए। बमबारी से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बमबारी करने वाले आरोपियों को तुरंत हिरासत में ले लिया। यह पूरा मामला इश्क बाजी का बताया जा रहा है।

दरअसल, कानपुर के पॉश इलाके फीलखाना थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच विवाद छिड़ गया। इस दौरान एक पक्ष से तीन लड़के और दूसरे पक्ष से दो लड़कों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एक गुट ने देसी बम से दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए, जिसमें एक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है विवाद एक लड़की से जुड़ा हुआ है।

इस मामले में डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दो गुटों के बीच विवाद की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में एक पक्ष के तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- Ayodhya: श्रद्धालुओं से भरी ट्राली को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, 6 लोग घायल


संबंधित समाचार