होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा इस दिन देगें कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष पद इस्तीफा

अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा इस दिन देगें कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष पद इस्तीफा

 

अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा 10 सितंबर को कंपनी बोर्ड के अध्यक्ष पद से हट रहे हैं। 10 सितंबर को ही जैक मा का बर्थडे है और इसी दिन उन्होंने कंपनी से अलग होने का फैसला किया है। दरअसल, ऑनलाइन दुनिया के दिग्गज कारोबारी और चीन के सबसे अमीर शख्स जैक मा ने एक साल पहले ही अध्यक्ष पद से हटने का संकेत दे दिया था। उन्होंने कहा था कि वो अपने 55वें जन्मदिन के मौके पर 10 सितंबर 2019 को कंपनी के अध्यक्ष पद से छोड़ देंगे।

उनकी जगह अलीबाबा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेनियल झेंग लेंगे। फॉर्ब्स की 2018 की सूची के मुताबिक जैक मा चीन के सबसे धनी व्यक्ति हैं। फॉर्ब्स ने उनकी दौलत 34.6 बिलियन डॉलर बताई थी। इससे पहले 2014 में भी जैक मा के नाम चीन के सबसे अमीर लोगों में शुमार था। हालांकि 2017 में जैक मा खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गए थे। लेकिन 2018 में उन्होंने फिर नंबर 1 पर कब्जा कर लिया। अलीबाबा में जैक मा की लगभग 9 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

जैक मा ने आज से 10 साल पहले अपने उत्ताधिकारी की तलाश शुरू कर दी थी। साल 2013 में उन्होंने बोर्ड अध्यक्ष बनने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की कुर्सी छोड़ दी थी। अलीबाबा के चेयरमैन पद से हटने के बाद जैक मा शिक्षा के क्षेत्र में काम करेंगे। इसके लिए जैक मा फाउंडेशन के जरिए चीन के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा के प्रचार-प्रसार को और बढ़ाने का फैसला किया है।

 


संबंधित समाचार