होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Alia Bhatt की हमशक्ल का सोशल मीडिया पर जलवा, फैंस बोले- 'दूसरी आलिया भट्ट'

Alia Bhatt की हमशक्ल का सोशल मीडिया पर जलवा, फैंस बोले- 'दूसरी आलिया भट्ट'

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) पिछले महीने ही एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों शादी के बाद से ही अपने प्रोजेक्ट में काफी बिजी हो गए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया (Social Media) पर आलिया की हमशक्ल का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वो शाहरुख (Shahrukh Khan) के गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस लड़की की शक्ल बिल्कुल हूबहू आलिया से मिलती जुलती है।

बता दें कि आलिया जैसी दिखने वाली इस लड़की का नाम Celesti Bairagey है। वह असम की रहने वाली हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेलेस्टी एक ब्लॉगर हैं। वायरल हो रहे वीडियो में आलिया की हमशक्ल यानी केलेस्टी गंगूबाई काठियावाड़ी के लुक में दिखाई दे रही है।
 


इंस्टाग्राम पर सेलेस्टी बैरागी के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाली इस लड़की ने फिल्म 'दिल तो पागल है' (Dil Toh Pagal Hai) के एक गाने की लिप-सिंक की है। इस वीडियो में गुलाबी फ्लोरल प्रिंट वाली सफेद साड़ी पहने लड़की ने 'कब तक चुप बैठे' (Kab Tak Chup Baithe) के रीमिक्स वर्जन पर डांस किया। इसने प्रिंट साड़ी के साथ झुमकियां और बिंदी भी लगाई है। सेलेस्टी ने आलिया भट्ट के 'गंगूबाई काठियावाड़ी' (Gangubai Kathiawadi) लुक को रीक्रिएट किया है। लोग सेलेस्टी का ये वीडियो देखकर काफी हैरान हैं। उन्हें ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

इस वीडियो पर काफी लोग अलग - अलग कमेंट कर रहे हैं। एक इंस्टाग्राम यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- 'दूसरी आलिया भट्ट'। तो वहीं दूसरे ने लिखा- 'कसम से मैं तो कंफ्यूज हो गई तुम सेलेस्टी हो या आलिया भट्ट।'  वहीं एक और यूजर ने लिखा कि 'मेले में बिछड़ी हुई बहनें'।

बता दें कि शनिवार को आलिया की शादी को एक महीने पूरा हो गया है। इस मौके पर कपूर खानदान की बहू आलिया ने सेरेमनी की कुछ अनदेखी तस्वीरें अपने फैंस के लिए शेयर की हैं। जिनमें वह शादी की भीड़- भाड़ से अलग पति के साथ रोमांटिक होती दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस का वन मंथ एनिवर्सरी सेलिब्रेट (One Month Anniversary) करने का यह तरीका सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- सोहेल खान और सीमा सचदेव ने कोर्ट में दी तलाक की अर्जी, 24 साल पहले हुई थी शादी


संबंधित समाचार