होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

आलिया भट्ट बनीं मां, कपूर खानदान के घर आई एक नन्ही परी

आलिया भट्ट बनीं मां, कपूर खानदान के घर आई एक नन्ही परी

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने आज (6 नवंबर)  एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है। कपूर खानदान के घर नन्ही परी आई है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर (Alia-Ranbir) को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आज सुबह ही आलिया मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। जानकारी के अनुसार कहा गया था कि आलिया नवंबर के आखिरी या दिसंबर की शुरुआत में बच्चे को जन्म देंगी। लेकिन नवंबर की शुरुआत में ही कपूर फैमिली ने बेटी का वेलकम किया है। मम्मी-पापा बनने के बाद आलिया और रणबीर की खुशी का ठिकाना नहीं है। अब बॉलीवुड का मोस्ट लविंग कपल पैरेंट क्लब में शामिल हो गया है। बेबी गर्ल के जन्म के बाद कपूर खानदान और भट्ट फैमिली में जश्न का माहौल है।

प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट (Pregnancy Announcement)
बता दें कि 27 जून को आलिया ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर करके लिखा था, जल्द हमारा बेबी आ रहा है। इस फोटो में वह अल्ट्रासाउंड करवाती नजर आ रही थीं। जिसमें उनके पति रणबीर भी साथ थे।

यह भी पढ़ें- Virat Kohli: विराट के जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा का क्यूट पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीर


संबंधित समाचार