होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Virat Kohli: विराट के जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा का क्यूट पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीर

Virat Kohli: विराट के जन्मदिन पर पत्नी अनुष्का शर्मा का क्यूट पोस्ट, शेयर की अनदेखी तस्वीर

 

बॉलीवुड  एक्ट्रेस और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) अपने अलग अंदाज के लिए खूब खबरों में रहती हैं। आज का दिन अनुष्का के लिए काफी खास है क्योंकि आज क्रिकेट की दुनिया के बादशाह विराट कोहली अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। विराट के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का ने उन्हे क्यूट तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा पोस्ट कर बधाई दी है।

अनुष्का ने विराट की चार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में विराट का अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। तीन तस्वीरों में विराट क्यूट नजर आ रहे हैं तो एक तस्वीर में वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। विराट की इन तस्वीरों को उनके फैन्स बेहद पसंद कर रहे हैं। विराट की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

विराट की तस्वीरों के साथ अनुष्का शर्मा ने एक खूबसूरत कैप्शन लिखा है। अनुष्का ने लिखा है, 'इट्स योर बर्थडे माय लव... तो मैंने बेस्ट एंगल्स और फोटोज चुनी हैं इस पोस्ट के लिए..., हर हालात और वक्त और तरीके में बहुत सारा प्यार।' 

यह भी पढ़ें- Shailesh Lodha ने Taarak Mehta छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- यूं ही कोई बेवफा...


संबंधित समाचार