होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

Cannes 2022 पहुंचीं Aishwarya Rai, फिर चर्चा में आई आंखों की खूबसूरती

Cannes 2022 पहुंचीं Aishwarya Rai, फिर चर्चा में आई आंखों की खूबसूरती

 

अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में छा रही है। ऐश्वर्या राय बच्चन Cannes 2022 में पहुंची हैं। एक बार फिर ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)  की खूबसूरती के चर्चे तेज हो गए हैं। लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा उनकी आंखों पर हो रही हैं। हालांकि इस बारे वह पहले ही जानकारी दे चुकीं है। ऐश्वर्या पहले ही बता चुकी हैं कि उनकी आंखों और बालों के रंग की वजह से ही उन्हें अटेंशन मिलता था।

आपको बता दें कि गूगल पर भी ऐश्वर्या की आंखों के बारे में खूब सर्च किया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखा गया है लोग उनकी आंखों का असली रंग जानने के लिए सर्च करते है। लेकिन इस बारे में ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार खुद बता चुकी हैं कि उनकी आंखें किस रंग की हैं।

पूरी दुनिया जानती है कि ऐश्वर्या राय बच्चन बेहद ही खूबसूरत हैं, उनसे नजर हटाना मुश्किल होता है। वहीं, 2016 में गूगल की एक रिपोर्ट सामने आई जिससे पता चला कि ऐश्वर्या राय को हर महीने दुनियाभर में कितने लोग सर्च करते है। गूगल रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर में 6000 से भी ज्यादा लोग हर महीने ऐश्वर्या राय की आंखों के बारे में सर्च करते हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन 'कान्स 2022' में शिरकत करने के लिए फ्रांस पहुंच चुकी हैं। उनका साथ देने के लिए पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन भी साथ कान्स पहुंचे हैं। ऐश्वर्या राय के फैंस उनके लुक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या राय ने 2007 में अभिषेक बच्चन से शादी की थी। दोनों ने एक दूसरे को काफी वक्त तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं और अपनी शादीशुदा जिंदगी में बहुत खुश हैं। इनकी एक प्यारी सी बेटी आराध्या बच्चन भी है।

यह भी पढ़ें- कन्नड़ ऐक्ट्रेस की प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत, परिजनों ने लगाया हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप


संबंधित समाचार