होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
सेहत
नॉलेज
फैशन/लाइफ स्टाइल
अध्यात्म

 

दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

दीवार से टकराया एयर इंडिया का विमान, सभी यात्री सुरक्षित

 

तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की त्रिची से दुबई जाने वाली फ्लाइट ने त्रिची पर एक कंपाउंड वॉल से टकरा गई थी, जिसके बाद फ्लाइट में कुछ तकनीकी खराबी होने लगी। इसके बाद विमान की मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी है। विमान में सवार यात्रियों और क्रू सदस्यों के हताहत होने की खबर नहीं है। डीजीसीए ने इस घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं।

उन्होंने कहा कि विमान ने देर रात करीब एक बजकर बीस मिनट पर दुबई के लिए उड़ान भरी, लेकिन उसे मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। वह मुंबई में तड़के पांच बजकर बीस मिनट पर उतरा।

उन्होंने बताया कि इंजीनियरिंग टीम विमान को पहुंचे नुकसान का आकलन कर रही है। मुंबई में फंसे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कोच्चि से विशेष विमान भेजा गया।अधिकारियों ने बताया कि विमान के पहिये दीवार से टकरा गए थे।

उन्होंने कहा कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई या इसमें पायलट की गलती थी। तमिलनाडु के मंत्री वेल्लामंडी नटराजन मौके पर पहुंचे और दीवार को पहुंची क्षति का जायजा लिया।


संबंधित समाचार